अंबिकापुर

टोनही के शक पर युवक ने की सो रही महिला की हत्या

बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिरंगा खालपारा में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने पड़ोस की ही एक वृद्धा पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका द्वारा जादू-टोना करने के शक पर आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है।
2 min read
Murder accused arrested
Murder accused arrested

अंबिकापुर. बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिरंगा खालपारा में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने पड़ोस की ही एक वृद्धा पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका द्वारा जादू-टोना करने के शक पर आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामसाय पैंकरा बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम चिरंगा खालपारा का रहने वाला था। सोमवार की रात रामसाय व उसकी पत्नी रजमनिया घर की परछी में अलग-अलग सोए थे। मंगलवार की सुबह उनका बेटा राजकुमार मां को उठाने गया तो वह उठ नहीं रही थी।

इसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी। पिता ने जाकर देखा तो उसकी ६५ वर्षीय पत्नी रजमनिया मृत पड़ी थी और उसकी कनपटी व चेहरे में जख्म के निशान थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई थी। रामसाय ने मामले की जानकारी बतौली थाने में दी। सूचना पर बतौली थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा ३०२ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पूर्व मृतका के ऊपर टोनही होने की शंका पर गांव के ही सीमन राम उर्फ सीमा ने विवाद किया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देता रहा। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।


टोनही की शंका पर हत्या की कही बात
आरोपी ने पुलिस को बताया कि टोनही की शंका पर उसने मृतिका रजमनिया की टांगी व लकड़ी से प्रहार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी व लकड़ी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी ग्राम चिरंगा निवासी सीमन राम उर्फ सीमा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Published on:
14 Dec 2022 09:01 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर