अंबिकापुर

हर महीने ऑनलाइन 45-50 हजार रुपए कमाने के लालच में व्यवसायी को लग गई 17 लाख की चपत

Online fraud: अज्ञात शख्स ने फोन कर उबर इट्स में पैसा लगाने का दिया था झांसा, कुछ दिन तक खाते में रुपए आए थे, इसके बाद बड़ी रकम गंवा बैठा व्यवसायी, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

2 min read
Online fraud
Online fraud demo pic

अंबिकापुर. Online fraud: ऑनलाइन के माध्यम से रुपए कमाने के चक्कर में एक व्यवसायी को 17 लाख रुपए की चपत लग गई। अज्ञात शख्स द्वारा फोन कर उबर इट्स वेबसाइट में ऑनलाइन आरक्षण कर हर महीने में 45-50 हजार रुपए कमाने का झांसा दिया गया था। जुडऩे के बाद कुछ दिनों तक उसके पास रुपए भी आए थे। इसके बाद पंजीयन के नाम पर कुल 17 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर व्यवसायी ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुंदुरडिहारी निवासी आशीष सिंह के मोबाइल पर जून महीने में अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उसने ‘उबर इट्स’ ऑनलाइन वेेबसाइट के बारे में जानकारी दी थी।

उसने बताया था कि इस वेबसाइट से जुडक़र आप हर महीने 45 से 50 हजार रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन आरक्षण कराना पड़ेगा। उसके झांसे में आकर आशीष सिंह ने उबर इट्स में ऑनलाइन आरक्षण कर दिया। आरक्षण करने के बाद कुछ दिनों तक उसे रुपए भी मिले। इसके बाद रुपए आना बंद हो गया।


दोबारा किया कॉल और कर ली ठगी
रुपए मिलना बंद होने पर अज्ञात शख्स ने दोबारा आशीष सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया और फिर आरक्षण कराने की बात कही। उबर इट्स में ऑनलाइन आरक्षण के नाम पर उससे जून से अब तक कुल 17 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।

ठगी का एहसास होने पर आशीष सिंह ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 व 66 डी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

Published on:
19 Oct 2023 07:32 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद

Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा