अंबिकापुर

Online shopping fraud: महिला ने 396 रुपए में मंगाई ऑनलाइन साड़ी, पसंद नहीं आने पर लग गई 50 हजार की चपत

Online shopping fraud:

2 min read

अंबिकापुर. मीशो शॉपिंग ऐप के माध्यम से साड़ी खरीदने के बाद उसे रिटर्न करना एक महिला को महंगा पड़ गया। अज्ञात शख्स ने महिला से रुपए रिफंड करने के नाम पर प्रोसेस कराया और 50 हजार रुपए की ऑनलाइन (Online shopping fraud) ठगी कर ली। ठगी की शिकार महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

शहर के सतीपारा स्थित वसुंधरा कॉलोनी निवासी अनुराधा चौधरी ने मीशो शॉपिंग ऐप के माध्यम से 396 रुपए मूल्य की साड़ी मंगाई थी। साड़ी उसे पसंद नहीं आई तो उसने उसे रिटर्न करने के लिए (Online shopping fraud) कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। उक्त नंबर उसने गूगल पर सर्च कर निकाला था।

जब उसने उक्त नंबर पर कॉल किया तो रिसीव करने वाले ने कहा कि वह उनका पैसा रिफंड कर रहे हैं। उसने कहा कि आप वीडियो कॉल पर बात करो। महिला ने जब वीडियो कॉल (Online shopping fraud) किया तो उसने कुछ प्रोसेस कराया। इसके बाद महिला के खाते से कुछ रुपए कट जाने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया।

Online shopping fraud: रुपए वापस करने के नाम पर 50 हजार की ठगी

ठग ने महिला से कहा कि गलती से आपका पैसा कट गया है, इसे वापस (Online shopping fraud) कर रहा हूं। उसने कहा कि इसके लिए मैं जैसे प्रोसेस करा रहा हूं आप अपने मोबाइल से करते जाइए। महिला ने उक्त व्यक्ति की बातों पर भरोसा करते हुए प्रोसेस करती गई।

इसके बाद उसके खाते से कुल 50 हजार रुपए कट गए। ठगी के शिकार महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
13 Mar 2025 05:53 pm
Also Read
View All
CG News: सीताबेंगरा गुफा सबसे प्राचीन नाट्यशालाओं में से एक,भगवान नाम ने वनवास में रामगढ़ पहाड़ी पर कुछ समय बिताया था

सरगुजा में गूंजेगा खेलों का उत्साह! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, जानें पूरी detail…

Ambikapur to Delhi Flight: 30 मार्च से अंबिकापुर-दिल्ली हवाई सेवा शुरू, किराया 6000 रुपए तक होने की संभावना, देखें शेड्यूल

CG Political News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा सरकार पर हमला, नक्सलवाद, गैस और हिरणों की मौत पर उठाए कड़े सवाल

Bulldozer Action: अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, 34 मकान ध्वस्त, पथराव भी हुआ

अगली खबर