अंबिकापुर

अज्ञात शख्स ने युवती को फोन कर लगा दी थी 91 हजार की चपत, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Online swindle: कोरियर डिलीवरी के नाम पर युवती को झांसे में लेकर आरोपी ने की थी ऑनलाइन ठगी, युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
2 min read
swindle.jpg

अंबिकापुर. Online swindle: 20 दिन पूर्व एक अज्ञात युवक ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर शहर की एक युवती को फोन किया था। उसने कोरियर डिलीवरी का झांसा देकर युवती से 91 हजार 5 सौ रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। युवती की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को झारखंड के गिरिडीह से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 91 हजार 5 सौ नकद व तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया।


शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधनपुर निवासी अंजू यादव पिता समय लाल यादव को अज्ञात व्यक्ति ने 10 से 11 अगस्त के बीच खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर मोबाइल पर फोन किया था। उसने कोरियर डिलीवरी कराने का झांसा देकर अंजू से 91 हजार 5 सौ रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली।

युवती ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था। आरोपी को पकडऩे के लिए एसपी सुनील शर्मा द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

साइबर टीम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम झारखंड के गिरिडीह रवाना हुई थी। यहां टीम ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने ऑनलाइन ठगी करने की बात स्वीकार की।


आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी अब्दुल रशीद पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 30 वर्ष निवासी पंडरिया थाना ताराडांड़ गिरिडीह झारखण्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 91 हजार 5 सौ रुपए नकद व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, महिला आरक्षक स्मिता रागिनी, आरक्षक कुंदन सिंह, अंशुल शर्मा, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, सुयश पैकरा व विकास मिश्रा शामिल रहे।

Published on:
31 Aug 2023 09:46 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video