अंबिकापुर

Operation Sindoor: Video: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व डिप्टी CM टीएस व पूर्व मंत्री अमरजीत का ये बयान आया सामने

Operation Sindoor: दोनों नेताओं ने कहा- राजनीति से ऊपर उठकर हम सब और पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के जवाब में भारत ने चलाया है ऑपरेशन सिंदूर, 90 आतंकियों को किया है ढेर
2 min read
• •
Updated: 7 May 2025, 4:59 PM IST
Feature image
TS Singh Dev and Amarjeet Bhagat

अंबिकापुर। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकियों को सबक सिखाने की बात कही जा रही थी। इसी बीच मंगलवार की देर रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाकर पीओके और पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में 90 आतंकी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का भी बयान सामने आया है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि समय और परिस्थति ऐसी है कि हर संभव जवाब देश (Operation Sindoor) को देना है। भारत के सारे राजनीतिक दल व लोग एक साथ खड़े होकर चाहते हैं कि पाकिस्तान को माकूल जवाब दें।

पीओके व पाकिस्तान के अन्य क्षेत्र में स्थित आतंकी ठिकानों को चिन्हांकित कर वायु सेना ने आक्रमण किया है। जम्मू-काश्मीर की सीमा पर भी गोलीबारी चालू है। पूरा देश जांबाज सैनिकों के साथ खड़ा है। जवाब देना आवश्यक है।


संदेश एक ही है कि हर हिंदुस्तानी एक (Operation Sindoor) है, एक साथ खड़ा है और चाहता है कि मजबूत से मजबूत जवाब दिया जाए। यदि मेरी कहीं आवश्यकता पड़ती है, सरगुजा से लेकर छत्तीसगढ़ व देश के किसी भी कोने में मैं भी अपनी सेवाएं देश को उपलब्ध करा रहा हूं। जिस परिस्थति में जहां भी खड़े होने की आवश्यकता है, हम सब खड़े हैं।

Operation Sindoor: भारत किसी से कम नहीं- अमरजीत

पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भारत किसी से कम नहीं है। भारत की अस्मिता व सुरक्षा पर कोई अगर खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसका अंजाम (Operation Sindoor) यही होगा। जिस दिन काश्मीर में आतंकवादी हमला हुआ था। उस दिन हमारे नेता राहुल गांधी ने खुले तौर पर कहा था कि हम भारत सरकार के साथ हैं, इसमें भारत सरकार कदम उठाए।

पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दे। आज भारत ने कदम उठाया है। जहां प्रदेश की बात है, राजनीति से ऊपर उठकर सब एक साथ खड़े हैं। जिस प्रकार से इंदिरा जी ने पाकिस्तान (Operation Sindoor) के 2 टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया था, उसी प्रकार से पाकिस्तान को नेस्तनाबुद कर भारत का अंग बना दें। बलूचिस्तान को भी भारत में शामिल कर दें।

Updated on:
7 May 2025, 4:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत