अंबिकापुर

CM वाली मोबाइल के बारे में महिला की ये बात सुनते ही डर गईं महिलाएं, पुलिस ने उसे पति समेत पकड़ा

महिला द्वारा संचार क्रांति का मोबाइल चलाने व इंटरनेट के संबंध में जानकारी दिए जाने के दौरान कही गई थी ये बात

2 min read
Police caught husband-wife
Husband-wife in police station

लखनपुर. इन दिनों संचार क्रांति योजना के तहत विभिन्न पंचायतों व शहर के वार्डों में मोबाइल वितरण किया जा रहा है। कई जगह से मोबाइल फटने की खबरें भी आ रही हैं। इससे लोगों में दहशत बना हुआ है। इधर एक महिला को रायपुर के एनजीओ द्वारा गांवों में मोबाइल चलाने व इंटरनेट के संबंध में जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया था।

उसने जानकारी देते समय महिलाओं से कहा कि सीएम वाली मोबाइल में बारुद भरा होता है। यह सुनते ही महिलाएं डर गईं। इसकी जानकारी जब भाजपाइयों को लगी तो उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला व उसके पति को पूछताछ के लिए थाने लाया। इधर भाजपाइयों का कहना है कि यह कांग्रेस की साजिश है।


लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बिनकरा में रायपुर के एक एनजीओ द्वारा गांव की ही एक महिला 20 वर्षीय दिलेश्वरी पैंकरा पति प्रेम पैंकरा को बिनकरा, कोरजा, बगदरी में हितग्राहियों को मोबाइल चलाना एवं इंटरनेट के संबंध में जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया था।

इस पर दिलेश्वरी शनिवार को बिनकरा में ग्रामीण महिलाओं को जानकारी देने के दौरान मोबाइल के अंदर बैक कवर में बारुद होने की बात कह डाली, इससे महिलाएं दहशत में आकर पीछे मोबाइल के कवर में लगे कार्बन पेपर को निकालने लगीं। यह बात फैलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई।

यह सूचना मिलने पर उपसरपंच रामाधार राजवाड़े ने मोके पर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि महिला द्वारा हितग्राहियों को भ्रमित किया जा रहा है तथा गलत जानकारी देकर मोबाइल के पीछे कवर में लगे कार्बन पेपर को निकलवाया जा रहा है। इस पर उसने भाजपा के मंडल पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।


भाजपा प्रदेश मंत्री ने एसपी से की शिकायत
फिर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सत्यनारायण साहू, दिनेश बारी व अमित गुप्ता मौके पर पहुंचे। इन्होंने मामले से भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, अखिलेश सोनी व अनिल सिंह मेजर को अवगत कराया, सिंहदेव ने तत्काल एसपी को फोन पर इसकी जानकारी दी।


पुलिस ने पति-पत्नी को लाया थाना
एसपी के निर्देश पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एनजीओ से जुड़ी महिला दिलेश्वरी व उसके पति को थाने लाया। पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

Published on:
16 Sept 2018 04:07 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार