अंबिकापुर

खुले में शौच करते पकड़ा गया बिहार के पटना का युवक, कराई उठक-बैठक और लगाया जुर्माना

खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुका है अंबिकापुर शहर, सुबह पकडऩे निकले निगम के अमले ने की कार्रवाई
less than 1 minute read
Young man caught
Young man caught

अंबिकापुर. स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा पूरे शहर में साफ-सफाई कराई जा रही है। अंबिकापुर शहर को खुले में शौचमुक्त भी घोषित कर दिया है। खुले में कोई शौच न करे, इसकी लगातार निगरानी भी की जा रही है।

इसी कड़ी में रविवार की सुबह बिहार के पटना से आए एक युवक द्वारा खुले में शौच किया जा रहा था, उसे निगम अमले ने पकड़कर पहले तो उठक-बैठक कराई फिर उससे अर्थदंड भी वसूला।


बिहार पटना निवासी युवक विजय साहनी रविवार को अंबिकापुर पहुंचा था। वह सुबह-सुबह बस स्टैंड स्थित सामुदायिक शौचालय में शौच के लिए जाने की बजाय वहीं खेत में खुले में शौच करने लगा। इसी दौरान वहां निगम अमला पहुंच गया और उसे पकड़ लिया।

खुले में शौच करने के लिए पहले तो उससे उठक-बैठक कराई गई और फिर 100 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इधर युवक का कहना है कि उसे पता नहीं था कि यहां खुले में शौच करना जुर्म है।

निगम के अमले ने उसे बताया कि अंबिकापुर शहर खुले में शौच मुक्त हो चुका है। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सैकड़ों लोग इसकी साफ-सफाई और कचरा इकट्ठा करने में लगे हुए हैं।

Updated on:
08 Oct 2018 04:08 pm
Published on:
08 Oct 2018 04:08 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष