अंबिकापुर

बेटा बोला- मां, मैंने जहर खा लिया है, सुनते ही कांप गया कलेजा फिर…, ऐसे ही महिला समेत 3 ने दे दी जान

Poison case: अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की हो गई मौत, तीनों परिवारों में पसर गया मातम, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
बेटा बोला- मां, मैंने जहर खा लिया है, सुनते ही कांप गया कलेजा फिर..., ऐसे ही महिला समेत 3 ने दे दी जान
Poison

अंबिकापुर. सरगुजा व सूरजपुर जिले में जहर सेवन (Poison case) के 3 अलग-अलग मामले में एक महिला समेत 3 की जान (Poisonous death) चली गई। तीनों घरों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस तीनों ही मामले की विवेचना में जुट गई है।


पहली घटना में 20 वर्षीय एक युवक ने जहर सेवन कर अपनी जान दे दी। सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोरा निवासी दीपक सिंह पिता नानसाय 20 वर्ष शनिवार की सुबह ऑटो चलाने गया था। शाम को वह घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद जब मां उसे खाना खाने के लिये बुलाने गई तो उसने खाना खाने से मना कर दिया।

युवक ने जहर सेवन (Son death) करने की बात मां को बताया। इसके बाद उसे इलाज के लिये धौरपुर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिये। यहां उसकी सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है।


बेटी से होती थी मारपीट
ग्राम अखोराकला निवासी सोनामति पति बाबूलाल उम्र 34 वर्ष ने शनिवार की रात 8 बजे घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया। मायके पक्ष का आरोप है कि पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे मारपीट कर प्रताडि़त किया जाता था। इसी से तंग आकर उसने जहर सेवन कर लिया।

जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे इलाज के लिये अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिये। यहां उसकी इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


बीमारी से तंग आकर खाया जहर
तीसरी घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। ग्राम नया करकोली निवासी शिव प्रसाद 50 वर्ष ने बीमारी से तंग आकर 12 सितंबर की शाम घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिये अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिये, यहां उसकी इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई।

Published on:
16 Sept 2019 09:11 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष