अंबिकापुर

Video: दिव्यांग ऑटो ड्राइवर की गुंडागर्दी: कॉलर पकडक़र की आरक्षक की पिटाई, ये है मामला

Constable beaten video viral: एक व्यक्ति को ऑटो से टक्कर मारने की सूचना पर शहर के हरसागर तालाब के पास ऑटो चालक को पकडऩे गए थे 2 पुलिसकर्मी, इसी बीच वह आरक्षकों से भिड़ गया
2 min read
Auto driver beaten constable
Constable beaten by Auto driver

अंबिकापुर. Constable beaten video viral: शहर के हरसागर तालाब के पास एक दिव्यांग ऑटो चालक की दिनदहाड़े गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑटो चालक ने गुंडागर्दी भी की तो पुलिस के साथ। दरअसल 1 फरवरी की दोपहर ऑटो ड्राइवर ने एक व्यक्ति को वाहन से टक्कर मार दी थी। लोगों की सूचना पर 2 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसी बीच ऑटो ड्राइवर ने एक आरक्षक का कॉलर पकडक़र उसे थप्पड़ जड़ दिया। आरक्षकों ने दिव्यांग समझकर उसकी वहां पिटाई नहीं की और पकडक़र थाने ले गए। अब सोशल मीडिया में आरक्षक को थप्पड़ मारने का यह वीडियो जमकर वायरल (Constable beaten video viral) हो रहा है।


शहर के हरसागर तालाब के पास रहने वाला विजय रजक पिता प्रयाग रजक एक पैर से दिव्यांग है, वह इन दिनों ऑटोरिक्शा चलाता है। वह नशा भी करता है। 1 फरवरी की दोपहर उसने मोहल्ले में ही एक व्यक्ति को अपने ऑटो से टक्कर मार दी थी। इसके बाद वहां के लोगों ने उसे पकड़ लिया तो वह गाली-गलौज करने लगा।

टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 2 आरक्षक मौके पर पहुंचे।जब पुलिसकर्मी उसे ले जाने लगे तो उसने एक आरक्षक की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया।

उसने आरक्षक के ऊपर कई बार मुक्के से प्रहार किया। इस बीच पुलिसकर्मी उसे वहां से किसी तरह पकडक़र थाने ले गए। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। पुलिस ने दिव्यांग ऑटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।


ब्राउनशुगर के मामले में जा चुका है जेल
सूत्रों के अनुसार दिव्यांग ऑटो ड्राइवर पूर्व में ब्राउनशुगर (Brown sugar) की बिक्री करता था, इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। बताया जा रहा है कि पूर्व में वह सामान्य व्यक्ति की तरह ही चलता था लेकिन एक दुर्घटना में उसका एक पैर कट गया था।

Updated on:
02 Feb 2023 04:57 pm
Published on:
02 Feb 2023 04:57 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई