अंबिकापुर

मध्यप्रदेश से आई महिला संदिग्ध हालत में मिली, पुलिस ने बोरी खोलकर देखा और कर लिया गिरफ्तार

Crime news: पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से महिला के यहां आने की मिली थी सूचना, सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लिया
2 min read
hemp_smuggler_1.jpg

अंबिकापुर. Crime news: 8 किलो गांजे के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक महिला तस्कर को शहर के चठिरमा गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। महिला मध्यप्रदेश से आकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी। पुलिस को जब सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और महिला के पास रहे बोरी की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 20 (ख) (77)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल दाखिल कर दिया है।


सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पूर्व प्रतीक्षा बस स्टैंड में काफी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

इसी बीच शुक्रवार को गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चठिरमा गोदाम के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है।

सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की, फिर महिला को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास रखी बोरी में 8 किलो गांजा पाया गया। इसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी महिला मध्यप्रदेश निवासी सविता प्रजापति के खिलाफ धारा 20 (ख) (77)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल दाखिल कर दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक राधा यादव, आरक्षक अनिल सिंह, अरविंद उपाध्याय, सतीश चौहान, संजीव पांडेय, अमृत सिंह व प्रविंद्र सिंह शामिल रहे।

Published on:
18 Feb 2023 08:25 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश