अंबिकापुर

आधी रात जल रही थी किराएदार के रूम की लाइट, मकान मालिक पहुंचा तो इस हाल में था पॉलीटेक्निक का छात्र

रात में ही मोबाइल पर छात्र के पिता को दी सूचना, हॉस्टल से किराए के रूप में सामान शिफ्ट करने के दौरान हुआ हादसे का शिकार
2 min read
Police on the spot
Student death

अंबिकापुर. पॉलिटेक्निक कॉलेज का एक छात्र सोमवार को छात्रावास से किराए के मकान में शिफ्ट हो रहा था। वह रात को नमनाकला स्थित रूम की साफ-सफाई कर रहा था। गर्मी के कारण व पंखा लगा रहा था।

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। देर रात मकान मालिक नेे जब कमरे की लाइट जलती देती तो वह वहां पहुंचा। उसने देखा तो छात्र मृत पड़ा था। इसकी सूचना उसने उसके पिता व पुलिस को दी।


उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरमिटी निवासी 20 वर्षीय राजेश गोस्वामी पिता फुलस्तपुरी गोस्वामी पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह छात्रावास में ही रह कर पढ़ाई कर रहा था। उसने कुछ दिन पूर्व नमनाकला निवासी भगवान सिंह के घर में किराए का मकान लिया था।

वह सोमवार को हॉस्टल से किराए के रूम में सामान शिफ्ट कर रहा था। रात में ही वह पंखा लगाने के लिए तार जोडऩे लगा और करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह बुरी तरह झूलसकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

रात करीब 1 बजे मकान मालिक की नींद खुली तो उसकी नजर किराएदार के कमरे पर पड़ी उसने देखा कि लाइट जल रही है। इसके बाद वह कमरे में पहुंचा तो छात्र मृत पड़ा था, उसका शरीर करंट से झुलसा हुआ था।


छात्र के पिता व पुलिस को दी सूचना
मकान मालिक ने रात में ही इसकी सूचना छात्र के पिता को मोबाइल पर दी। सूचना मिलते ही छात्र के घर में मातम पसर गया। परिजन रात्रि में ही अंबिकापुर पहुंचे और इसकी जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Published on:
21 Aug 2018 07:36 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया