अंबिकापुर

इस बात से दुखी होकर गर्भवती छात्रा ने कर ली थी आत्महत्या, 3 साल बाद प्रेमी गिरफ्तार

Pregnant girl commits suicide: दादा-दादी के घर रहकर पढ़ाई करती थी छात्रा, युवक के साथ हो गया था प्रेम संबंध, शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब छात्रा गर्भवती हो गई तो युवक ने साथ रखने से कर दिया था इनकार
less than 1 minute read
girl_raped_accused.jpg

अंबिकापुर. Pregnant girl commits suicide: वर्ष 2020 में दादा-दादी के साथ अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा का प्रेम संबंध एक युवक से हो गया था। दोनों ने गोपनीय तरीके से विवाह कर लिया था। युवक का छात्रा के घर आना-जाना था। इस बीच छात्रा गर्भवती हो गई। यह बात जब उसने युवक को बताई तो उसने साथ रखने से इनकार कर दिया। घटना से क्षुब्ध होकर छात्रा ने 28 अक्टूबर 2021 को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच व पीएम रिपोर्ट के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को 3 साल बाद गिरफ्तार किया है।


एक छात्रा अंबिकापुर में अपने दादा-दादी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वर्ष 2020 से पूर्व से छात्रा की जान-पहचान शहर से लगे ग्राम सरगंवा निवासी रोहित गाइन से थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों वर्ष 2020 में ही गोपनीय ढंग से शादी कर चुके थे।

इसके बाद दोनों के परिजन भी उनकी शादी से सहमत थे। इसी बीच वर्ष 2021 में छात्रा गर्भवती हो गई। ये बात छात्रा ने अपने प्रेमी रोहित को दी। इसके बाद रोहित ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

उसने कहा कि जो करना है कर लो, मैं तुम्हे नहीं रखूंगा। इस घटना से क्षुब्ध होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


तीन साल बाद आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच करने में पुलिस को 3 साल लग गए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३०६ के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
03 Apr 2024 09:33 pm
Published on:
03 Apr 2024 09:33 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास