अंबिकापुर

22 जनवरी को एक लाख दीपों से जगमगाएगा गांधी स्टेडियम

22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि पर रामलला विराजमान होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर रामनगरी अयोध्या में देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। वहीं पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन को विश्व व्यापी स्वरूप देने में लगा हुआ है। इस पवित्र दिवस को सरगुजा की दृष्टि से लोकोत्तर बनाने का नगर वासियों ने भी संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में विगत 25 नवंबर को नगर स्थित कैलाश मंगलम होटल में नगर के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
22 जनवरी को एक लाख दीपों से जगमगाएगा गांधी स्टेडियम
22 जनवरी को एक लाख दीपों से जगमगाएगा गांधी स्टेडियम

अंबिकापुर। 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि पर रामलला विराजमान होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर रामनगरी अयोध्या में देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। वहीं पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन को विश्व व्यापी स्वरूप देने में लगा हुआ है। इस पवित्र दिवस को सरगुजा की दृष्टि से लोकोत्तर बनाने का नगर वासियों ने भी संकल्प लिया है। इसी तारतम्य में विगत 25 नवंबर को नगर स्थित कैलाश मंगलम होटल में नगर के गणमान्य नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को भव्य दर्शनीय बनाने की दृष्टि से अनेक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की तैयारी में लगे सामाजिक कार्यकर्ता निलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर वासियों के सामूहिक योगदान से नगर के गांधी स्टेडियम में 22 जनवरी 2024 को नगर की माताओं, बहनों व बच्चों द्वारा मैदान के चप्पे चप्पे को एक लाख दीपों से विमंडित कर मैदान के बीचो-बीच दीपों से ही जय श्री राम लिखा जाएगा।

कार्यक्रम स्थल में भव्य आतिशबाजी के साथ प्रसिद्ध भजन गायको की उपस्थिति में भजन संध्या व मैदान के एक छोर में नवनिर्मित राम मंदिर का प्रतीक रखकर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न क्षेत्रों व राजनीति से जुड़े हुए प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


शहर को १० जोन में बांटा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे शहर को 10 जोन में बाटकर घर-घर कार्यक्रम से संदर्भित पत्रक वितरित कर आम जन को आमंत्रित किया जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर के युवा इंजीनियरों को बुलाकर मैदान का अवलोकन कर कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपादित करने की रूपरेखा तय की। प्रयोजन की अगली बैठक दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाना तय हुआ है।

Published on:
01 Dec 2023 07:58 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष