अंबिकापुर

President arrived Ambikapur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अंबिकापुर, राज्यपाल, CM समेत ये मंत्री भी मंच पर हैं मौजूद

President arrived Ambikapur: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समापन कार्यक्रम में हो रही शामिल
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2025, 12:03 PM IST
President arrived in Ambikapur
President Draupadi Murmu on the stage (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President arrived Ambikapur) अंबिकापुर पहुंच गई हैं। उनका हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम में उतरा। यहां से वे कार से पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचीं। यहां समाज प्रमुखों से मिलने के बाद 11.43 बजे मंच पर पहुंचीं। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के समापन कार्यक्रम में शामिल होने यहां आई हैं। मंच पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार जुएल ओराम, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके, राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं।

President Draupadi Murmu lighting near Bhagwan Birsa Munda statue (Photo- Patrika)

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति (President arrived Ambikapur) मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में जनजातीय प्रमुखों का भी सम्मान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा राष्ट्रपति का जो मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। उसके अनुसार राष्ट्रपति 11 बजकर 20 मिनट पर पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचेंगीं।

वे 11.30 से 11.37 बजे तक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह, जनजातीय महिला एवं स्व-सहायता समूह, जनजातीय प्रमुख व जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों से संवाद व फोटोग्राफी करेंगीं। 11.44 पर मंच पर पधारेंगीं तथा राष्ट्रगान होगा। 11.47 बजे वे दीप प्रज्ज्वलन व कार्यक्रम का शुभारंभ (President arrived Ambikapur) करेंगीं।

इसके बाद राज्यपाल, सीएम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन कार्यक्रम के बाद 12.39 से 12.51 बजे तक राष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगीं। फिर आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद 12.53 बजे राष्ट्रपति (President arrived Ambikapur) यहां से प्रस्थान कर जाएंगीं।

President arrived Ambikapur: बस्तरिया नृत्य ने मोहा मन

राष्ट्रपति के मंच पर पधारने से पूर्व बस्तर से आए कलाकारों ने नृत्य गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।

Bastar artist in Ambikapur (Photo- Patrika)
Updated on:
20 Nov 2025, 12:03 PM IST
Published on: