अंबिकापुर

Prisoners Mahakumbh: Video: सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों ने प्रयागराज कुंभ के गंगाजल से किया शाही स्नान

Prisoners Mahakumbh: मंत्रोच्चारण के साथ कैदियों ने जेल के भीतर की की पूजा-अर्चना, फिर कुंड में किया स्नान, जेल प्रबंधन द्वारा कुंभ से मंगाया गया था गंगाजल

2 min read
Prisoners Mahakumbh: Video: सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों ने प्रयागराज कुंभ के गंगाजल से किया शाही स्नान
Royal bath by Central Jail Ambikapur prisoners

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जेलों में निरूद्ध कैदियों के लिए शाही स्नान (Prisoners Mahakumbh) की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में अंबिकापुर सेंट्रल जेल के कैदियों ने भी जेल के भीतर बने कुंड में शाही स्नान किया। इसके लिए जेल प्रबंधन द्वारा प्रयागराज कुंभ से गंगाजल मंगाया गया था। गंगाजल को यहां बनाए गए कुंड में डाला गया, इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ सभी कैदियों ने इसमें डुबकी लगाई।

गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री की पहल पर जेलों में बंद कैदियों के शाही स्नान (Prisoners Mahakumbh) की व्यवस्था की गई थी। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों को भी शाही स्नान करने का अवसर मिला। शाही स्नान से पहले विधि-विधान से कैदियों ने पूजा-अर्चना की।

इसके बाद जेल में बनाए गए कुंड में प्रयागराज कुंभ से मंगाया गया गंगाजल डाला गया। फिर सभी ने इसमें डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। स्नान के दौरान जेल परिसर में भक्तिभाव का माहौल देखा गया।

Prisoners are Worshiping

गौरतलब है कि अब तक करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ (Prisoners Mahakumbh) में डुबकी लगा चुके हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जेल के कैदियों के लिए भी यह व्यवस्था की गई थी।

Prisoners Mahakumbh: जेलर का है ये कहना

कैदियों के शाही स्नान (Prisoners Mahakumbh) को लेकर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह ने कहा कि गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री की पहल पर अंबिकापुर सेंट्रल जेल व अंबिकापुर सर्किल के अन्य 5 जेलों में कैदियों को स्नान का अवसर दिया गया।

इसके लिए कुंभ से गंगाजल मंगाया गया था। फिर इसे सर्किल के सभी जेलों में वितरित किया गया। इसके बाद बंदियों ने पूजा-अर्चना कर स्नान किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस कार्य में बंदियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

Updated on:
25 Feb 2025 02:31 pm
Published on:
25 Feb 2025 02:24 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल