अंबिकापुर

‘देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात एक कर कर्तव्य निभाते हैं सैनिक’

विकासखंड रामानुजनगर में माध्यमिक शाला पतरापाली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने शहीदों के नाम पर देशभक्ति गीत का गायन, निबंध लेखन किया। एक दूसरे के सीने पर झंडा लगाया एवं प्रति झंडा योगदान राशि एकत्र की। कार्यक्रम में शिक्षक योगेश साहू ने सशस्त्र सेवा झंडा दिवस के बारे में जानकारी दी।
less than 1 minute read
‘देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात एक कर कर्तव्य निभाते हैं सैनिक’
‘देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात एक कर कर्तव्य निभाते हैं सैनिक’

अंबिकापुर। विकासखंड रामानुजनगर में माध्यमिक शाला पतरापाली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने शहीदों के नाम पर देशभक्ति गीत का गायन, निबंध लेखन किया। एक दूसरे के सीने पर झंडा लगाया एवं प्रति झंडा योगदान राशि एकत्र की। कार्यक्रम में शिक्षक योगेश साहू ने सशस्त्र सेवा झंडा दिवस के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सैनिक दिन-रात एक कर अपना कर्तव्य निभाते हैं, लेकिन कई बार देश की सुरक्षा में सैनिकों को अपने प्राणों की आहूति देनी पड़ती है। ऐसे में इन सैनिकों के घर वालों के दर्द को समझ पाना बहुत कठिन होता है। सरकार ने 1949 से सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने का निर्णय लिया। देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण हेतु सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

इस दिन झंडे की खरीदी से होने वाली आय शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाती है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा इक_ा की गई राशि युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण पर खर्च की जाती है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सशस्त्र सेना के वीर बहादुर सैनिकों और शहीदों को सम्मान देने और बुजुर्ग सैनिकों और शूरवीर को सलाम करने के भाव को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर बच्चों ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में निबंध, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

छात्र.छात्राओं ने सेना और देश के ध्वज बनाकर प्रदर्शन किया। झंडे और स्टिकर भेंट कर सहयोग धनराशि एकत्रित की। कार्यक्रम में प्रधान पाठक बीआर हितकर, संकुल समन्वयक जीडी सिंह, शिक्षक महेंद्र पटेल, अनीता सिंह, योगेश साहू, कृष्णा यादव, सविता साहू, रघुनाथ जायसवाल, भृत्य सरिता सिंह एवं सभी छात्र-छात्राओं ने सहयोग दिया।

Published on:
08 Dec 2023 08:42 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष