अंबिकापुर

Video: एयरपोर्ट पर पीडब्ल्यूडी के ईई ने सीएम के छुए पैर, फिर मंत्री के इशारे पर बैठ गए जमीन पर, देखें वीडियो

PWD EE viral video: मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का निरीक्षण करने पहुंचे थे सीएम भूपेश बघेल, मंत्री, विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने किया था स्वागत, पीडब्ल्यूडी के ईई ने तो हद ही कर दी
2 min read
• •
Updated: 7 May 2023, 7:50 PM IST
PWD EE viral video
PWD EE touched feet of CM Bhupesh Baghel

अंबिकापुर. PWD EE viral video: मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का निरीक्षण करने सीएम भूपेश बघेल 6 मई की दोपहर पहुंचे थे। इस दौरान दो मंत्री समर्थकों के बीच गुटबाजी चर्चा का विषय बना रहा। मुख्य द्वार से एयरपोर्ट में प्रवेश करने देने को लेकर सिंहदेव समर्थकों का पुलिस व प्रशासिनक अधिकारियों से विवाद भी हुआ। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने प्रोटोकॉल को लेकर कलेक्टर व एसपी को लताड़ भी लगाई थी। इन घटनाक्रम के बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह भी सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबिकापुर पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई वीरेंद्र सिंह बेदिया ने सबके सामने सीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यही नहीं, वहां मौजूद मंत्री के इशारे पर ईई व एक अन्य अधिकारी जमीन पर बैठ गए। इसके बाद फोटो सेशन का कार्यक्रम हुआ।


गौरतलब है कि शनिवार को दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे सीएम का मंत्री, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। सीएम ने निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट को बेहद अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि पहले हमलोग प्लेन से रनवे पर हिचकोले खाते उतरते थे।

निरीक्षण के दौरान ही एक पल ऐसा भी आया, जब एक अधिकारी ने अंबिकापुर के पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई वीरेंद्र सिंह बेदिया का परिचय सीएम से कराया।

सीएम के पीछे खड़े ईई तत्काल सामने आ गए और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर एक मंत्री ने उन्हें इशारा किया तो ईई व एक अन्य अधिकारी जमीन पर बैठ गए और फोटो खिंचवाई।

सीएम को पैर छूना बना चर्चा का विषय
ईई का सार्वजनिक रूप से सीएम का पैर छूना चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि एक क्लास-1 ऑफिसर को ऐसा करना शोभा नहीं देता है। वहीं सीएम के आने के बाद दोनों मंत्री समर्थकों का पुलिस व प्रशासन से विवाद भी चर्चा का विषय बना रहा।


पैर छूना पूरी तरह से अनुचित
एक क्लास-1 अधिकारी का सबके सामने सीएम का पैर छूना गलत है, ऐसा करना अनुचित है। सत्ता का दबाव भी रहता है। किसी के लिए व्यक्तिगत सम्मान अलग बात है लेकिन सार्वजनिक आयोजन में एक अधिकारी का ऐसा करना पूरी तरह अनुचित है।
ललन प्रताप सिंह, भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत