अंबिकापुर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकापुर, खुली जीप पर सवार राहुल गांधी के साथ नजर आए पायलट व टीएस

Rahul Gandhi Bharat jodo Nyay yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल ही पहुंची थी सरगुजा, आज सुबह शिवनगर से निकलकर कार से अंबिकापुर पहुंचे राहुल गांधी
less than 1 minute read
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकापुर, खुली जीप पर सवार राहुल गांधी के साथ नजर आए पायलट व टीएस
Rahul Gandhi reached in ambikapur

अंबिकापुर. Rahul Gandhi Bharat jodo Nyay yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंच गई है। राहुल गांधी मंगलवार की सुबह उदयपुर से कार से निकले। इस दौरान उन्होंने शहर से लगे मेंड्राकला में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेता मौजूद थे। मेंड्राकला से निकलकर राहुल गांधी अंबिकापुर पहुंचे।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंबिकापुर पहुंच चुकी है। राहुल गांधी शहर के खरसिया चौक स्थित नारायणी परिसर में पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

यहां से निकलकर वे कलाकेंद्र मैदान पहुंचेंगे, जहां उनकी विशाल सभा होगी। भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने शहर सहित जिलेभर से काफी संख्या में कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचे हैं।

ताइक्वांडो का किया अभ्यास
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने शिवनगर कैम्प में सरगुजा के उभरते ताइक्वांडो खिलाडिय़ों के साथ सोमवार शाम करीब 2 घण्टे ताइक्वांडो की प्रैक्टिस की। ज्ञात हो राहुल गांधी स्वयं मार्शल आर्ट के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उन्हें ब्लैक बेल्ट हासिल है।

Published on:
13 Feb 2024 02:28 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video