अंबिकापुर

Raid in fake ghee factory: नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़, नवरात्र में मंदिरों में खपाने की थी तैयारी, प्रशासन ने किया सील

Raid in fake ghee factory: शहर के बाबूपारा स्थित किराए के मकान में चल रहा था कारोबार, महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी व्यापारी की करतूत हुई उजागर, सोयाबीन तेल व डालडा को मिलाकर बनाया जा रहा था घी
3 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 7:02 PM IST
Raid in fake ghee factory
Raid in fake ghee factory

अंबिकापुर. Raid in fake ghee factory: शहर के बाबूपारा स्थित एक किराए के मकान में नकली घी के कारोबार का प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है। महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी व्यवसायी द्वारा वनस्पति (डालडा) व सोयाबीन तेल से नकली घी बनाया जा रहा था। शुक्रवार को इसकी जानकारी जिला प्रशासन की टीम को मिली तो छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने फैक्टरी में दबिश देकर 7.86 लाख रुपए के सोयाबीन, वनस्पति तेल सहित मिश्रित घी जब्त किया है। व्यवसायी द्वारा वनस्पति एवं सोयाबीन तेल को मिक्स कर एसेंस डालकर नकली घी तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी के मालिक का कहना है कि नवरात्रि में मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलन हेतु घी तैयार किया जा रहा था। प्रशासन ने उक्त किराए के मकान को सील कर दिया है।


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि जांच के दौरान उपस्थित व्यक्ति राकेश ओमप्रकाश बंसल द्वारा सोयाबीन तेल तथा डालडा से घी का निर्माण किया जा रहा था।

Raid in fake ghee factory

उसके पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य e e अनुज्ञप्ति नहीं पाया गया, जो कि अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। इस तरह कार्रवाई करते हुए मौके पर पाए गए किंग सोयाबीन तेल के 15 लीटर के 81 टीन, रजनी गोल्ड वनस्पति के 15 लीटर के 57 टीन तथा मिश्रित तेल-घी के 15 लीटर के 98 टीन और 150 लीटर के 8 ड्रम को नियमानुसार जब्त किया गया।

कुल 7.86 लाख कीमत के सोयाबीन, वनस्पति तेल सहित मिश्रित घी को जब्त किया गया है। खाद्य नमूनों को मिलावट की शंका के आधार पर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग करते पाया गया, इस कारण 2 नग घरेलू गैस व चूल्हा भी खाद्य विभाग द्वारा जब्त किया गया।


चार दिन पूर्व ही शुरु की गई थी नकली घी की फैक्टरी
अंबिकापुर के बाबूपारा में किराए में मकान लेकर महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी राकेश बंसल द्वारा बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने का कारोबार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसके द्वारा 4 दिन पूर्व ही फैक्टरी की शुरुआत की गई थी। राकेश बंसल ने बताया कि यह घी नवरात्रि में पूजा के उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा था।

Raid in fake ghee factory

उसने ऑर्डर मिलने पर मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने के लिए इस घी का उपयोग किए जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि घी बनाने के लिए किसी भी तरह की न तो अनुमति नहीं ली गई थी और न ही कोई लाइसेंस है।


‘मार्केट में अभी नहीं पहुंचा था घी’
तहसीलदार उमेश बाज ने बताया कि मौके पर 200 टीनों में तैयार घी मिला है। इसके अलावे 700 लीटर के ड्रमों मे घी तैयार कर पैकिंग के लिए रखा गया था।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वनस्पति एवं सोयाबीन तेल को मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था। घी बनाने का काम वर्करों द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नकली घी मार्केट में पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

Updated on:
29 Oct 2024, 7:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज