सूरजपुर. ACB caught Patwari: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सूरजपुर जिले में पदस्थ एक पटवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार की दोपहर रंगे हाथों पकड़ा है। जमीन का नामांतरण कराने के एवज में पटवारी ने ग्रामीण से 5 हजार रुपए की डिमांड की थी। 2 हजार रुपए वह पहले ही ले चुका था, बाकी के 3 हजार रुपए लेते समय वह सूरजपुर स्टेट बैंक के प्रांगण में पकड़ा गया। पटवारी को रंगे हाथों पकडऩे का जाल एसीबी की टीम ने बिछाया था। एसीबी ने पटवारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की है।