अंबिकापुर

Ambikapur Assembly election result 2023 : राजेश अग्रवाल ने 8190 वोटों से आगे, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पिछड़े

संभाग की सभी 14 सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त, कांग्रेस के दिग्गज पिछड़े
less than 1 minute read
Ambikapur Assembly election result 2023 : राजेश अग्रवाल ने 8190 वोटों से आगे, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पिछड़े
Ambikapur Assembly election result 2023 : राजेश अग्रवाल ने 8190 वोटों से आगे, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पिछड़े

अम्बिकापुर. विधानसभा चुनाव का मतगणना चल रहा है। इसी बीच सरगुजा संभाग में कहीं खुशी है तो कहीं गम। भाजपा ने संभाग की सभी १४ सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा वाले खुशी मना रहे हैं जबकि कांग्रेस वाले मायूस है। वहीं भाजपा नेताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है।
अम्बिकापुर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भाजपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कड़ी टक्कर देते हुए १४ राउंड के गिनती के बाद राजेश ने 8190 वोटों से बढ़त बना ली है। इसी प्रकार सीतापुर विधानसभा सीट से 4 बार के विधायक व प्रदेश के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को टक्कर देते हुए ९६७५ मतों से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने बढ़त बना ली है। वहीं सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज निर्णायक 23920 वोटों से आगे हैं।
सूरजपुर जिले के प्रेमनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय पीछे जबकि भाजपा प्रत्याशी भूजन सिंह मरावी आगे है। प्रतापपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी मरावी पीछे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते से बढ़त बनाते हुए दिख रहीं है।
भटगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े पीछे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े बढ़त मिल रही है।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम आगे चल रहे है, जबकि कांगे्रस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्कीं (अम्बिकापुर निगम महापौर) पिछड़े हैं।
सामरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा आगे चल रहे है। जबकि भाजपा प्रत्याशी उद्धेश्वरी पैकरा पिछड़े हैं।

भाजपा नेताओं व समर्थकों में खुशी की लहर
सरगुजा संभाग की सभी १४ सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जैसे-जैसे बढ़त का फासला बढ़ते जा रहा है वैसे-वैसे भाजपाइयों में खुशी बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी तक मतों की गिनती जारी है।

Published on:
03 Dec 2023 03:48 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक