अंबिकापुर

Video: राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने रघुनाथ पैलेस उमड़ा हुजूम

Rajmata Funeral: अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल समेत हजारों की संख्या में पहुंचे हैं लोग
less than 1 minute read
Video: राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने रघुनाथ पैलेस उमड़ा हुजूम
Gathering in Rajmata last visit

अंबिकापुर. पूर्व सरगुजा रियासत की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का निधन दिल्ली के मेदांता अस्पताल में 10 फरवरी की शाम हुआ था। 12 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से दरिमा एयरपोर्ट के बाद अंबिकापुर पहुंचा। (Rajmata Funeral)

उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रघुनाथ पैलेस में रखा गया है। उनका अंतिम दर्शन करने व अंतिम यात्रा में शामिल होने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। रघुनाथ पैलेस में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

पैलेस में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण, विधायक, कांग्रेसी व भाजपा नेता समेत आम जनता की मौजूदगी है। यहां सभी राजमाता के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

अंतिम दर्शन के बाद यहां से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी तथा रानी तालाब में अंतिम संस्कार होगा। रानी तालाब को विशेष रूप से सजाया गया है।

सोनिया गांधी ने जताया है शोक
गौरतलब है कि राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शोक जताया है। उन्होंने टीएस सिंहदेव को इस संबंध में 11 फरवरी को पत्र भी भेजा था। इसके अलावा अन्य दिग्गज नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Published on:
12 Feb 2020 03:46 pm