अंबिकापुर

Ram Mandir Bhoomi Pujan: अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा शहर, श्रीराम नाम के लगे जयकारे, जमकर फूटे पटाखे

Ram Mandir: सरगुजावासियों ने जमकर मनाईं खुशियां, दीवाली जैसे उत्सव का दिखा नजारा, भगवामय हुआ शहर

4 min read
अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा शहर, श्रीराम नाम के लगे जयकारे, जमकर फूटे पटाखे

अंबिकापुर. अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री ने जैसे ही राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन (Ram mandir Bhoomi pujan) किया, पूरा देश खुशी में डूब गया। सरगुजा में भी लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। राम भक्त पूरे दिन पूजा अर्चना में लीन रहे।

दिन भर आतिशबाजी होती रही। शहर के मंदिरों को फूलों से सजाया गया था। शाम को लोगों ने अपने-अपने घरों व मंदिरों में दीये जलाकर राम नाम का उद्घोष किया। वहीं लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की।


शहर के राम भक्तों ने बताया कि लगभग 500 साल बाद राम भक्तों का सपना सच होने जा रहा है। इस शुभ अवसर की प्रतीक्षा में हमारी कई पीढ़ी थक चुकी है। हमलोग बहुत सौभाग्यशाली हैं जो इस अवसर के साक्षी बने हैं। रामनगरी अयोध्या में यह रामकथा का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। (Ram mandir)

इसे लेकर शहर से लेकर गांव तक खुशी व हर्ष का माहौल दिखा। कोरोना संक्रमणकाल के कारण सामूहिक आयोजन नहीं किया जा सका। कई लोगों ने भूमि पूजन के शुभ समय पर अपने-अपने घरों में भगवान श्रीराम व माता सीता की पूजा-अर्चना की। अपने-अपने घरों में परिवार के साथ राम भक्ति में लीन रहे।

भगवान श्री राम की आरती कर भजन कीर्तन किया। वहीं शहर के राम मंदिर समेत, गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर सहित लगभग सभी मंदिरों को फूल-माला से सजाया गया था। हनुमान मंदिर में मंगलवार से ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था।


गांधीनगर हनुमान मंदिर को सजाया
राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर गांधीनगर के युवाओं व व्यापारियों ने हनुमान मंदिर व गांधी चौक को गुब्बारों व फूलों से सजाया था। शाम को दीये जलाए गए तथा जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं उन्होंने श्रीराम नाम के जयकारे लगाए, इससे पूरा मोहल्ला गूंज उठा। इसके पूर्व दिन में गांधीनगर-भगवानपुर व्यापारी संघ द्वारा घर-घर रोशनी करने के लिए दीये बांटे गए थे। इससे शाम को सभी घरों में दीप जलाकर रोशनी की गई।

दीवाली जैसा उत्सव
अयोध्या राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर सरगुजावासियों ने दीवाली जैसा उत्सव मनाया। शहर से लेकर गांव तक के हर भक्तों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर राम भक्ति का संदेश दिया। हर घर दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। शाम ढलते ही लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान महिलाएं भी अपने-अपने घरों में राम भजन गाकर भक्ति में लीन दिखीं। शुभम अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा राम मंदिर को सजाया गया था।


जकांछ छात्र संगठन ने भी जलाए दीये
राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के उपलक्ष्य में युवा जनता कांग्रेस एवं छात्र संगठन जोगी अम्बिकापुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष रचित मिश्रा बताया कि बड़े अर्से के बाद यह सौभाग्य हम लोगों को प्राप्त हुआ है। इस दौरान रोहित सुब्बा, मुनेश्वर यादव, रावीर सिंह, संध्या सोनी, रवि थापा, राजू सिंह आदि उपस्थित रहे ।


हनुमान चालीसा का आयोजन
भारतीय किसान संघ सरगुजा द्वारा ग्राम सरई टिकरा में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर शिव मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा पाठ कया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच हनुमान चालीसा पुस्तक का वितरण किया गया। राम भक्तों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष किशोर बघेल, पूरन राम राजवाड़े, काशी राम राजवाड़े, कमलेश गुप्ता, जीवंत राम, आनंद राम, पारस राम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

एनएसयूआई ने जलाए 1001 दीये
राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘श्री राम के नाम, एक दीया ननिहाल में’ के तहत कार्यकर्ताओ ने पूरे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर 1001 दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसकी शुरूआत मां गौरी मंदिर में 251 दीये प्रज्ज्वलित कर की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने बताया कि पूरे जिले भर में उक्त आयोजन किया गया।


दीये जलाकर जमकर आतिशबाजी
शहर में बुधवार को विभिन्न संगठनों के साथ ही लोगों द्वारा अपने घरों में दीये जलाकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। शाम होते ही शहर का नजारा दीवाली त्योहार जैसा हो गया था। लोग राम भक्ति में डूबे नजर आए।


पूरे विश्व में जाएगा भगवान राम का संदेश
सालों से कई पीढिय़ां प्रतीक्षा करते-करते थक गई। सौभाग्यशाली हैं कि हमारी पीढ़ी को इस शुभ अवसर के साक्षी होने का मौका मिला है। अयोध्या में जो मंदिर बनेगा, वह दुनिया में सबसे ऊंची मंदिरों की श्रेणी में शामिल होगा। पूरे विश्व में इसका संदेश जाएगा।
अनुराग Singhdeo, भाजपा प्रदेश मंत्री


करोड़ों ने देखा था सपना, पूरा हुआ
आज को जो दिन है जो भारत के इतिहास में स्वर्णिम पल है। भारत व पूरी दुनिया में रहने वाले करोड़ों सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग प्रभु श्रीराम के जन्मस्थली पर मंदिर बने, इस सपने को देखा था। आज वह शुभ अवसर आया। हम सब लोग खुश हैं, आनंद का पल है।
अखिलेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष

Published on:
05 Aug 2020 09:10 pm
Also Read
View All
Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग