अंबिकापुर

केरल से अयोध्या जाने बाइक से निकले वायु सेना से रिटायर्ड अधिकारी पहुंचे रामगढ़, 2200 किमी की तय करेंगे यात्रा

Ram mandir: रामगढ़ पहुंचकर भगवान श्री राम के दर्शन पश्चात आगे की यात्रा के लिए हुए रवाना, केरल के कोझीकोड 14 जनवरी को निकले थे श्रीसुकुमारन सीके
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2024, 7:29 PM IST
Ram mandir
Shri Sukumaran CK in Ramgarh who is going to Ayodhya from Kerala

उदयपुर. Ram mandir: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में रामलला के दर्शन करने भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। कोई सैकड़ों किमी की पैदल यात्रा कर अयोध्या जा रहा है तो कोई साइकिल या बाइक से। इसी कड़ी में राम के प्रति आस्था और समर्पण का भाव लिए भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत अधिकारी बाइक से अयोध्या जा रहे हैं। केरल के कोझीकोड से 14 जनवरी को वे रामलला के दर्शन के लिए 2200 किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं, उनकी यात्रा 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर खत्म होगी।


केरल निवासी श्रीसुकुमारन सीके अपने एक साथी के साथ 14 जनवरी को केरल के कोझीकोड से अयोध्या रामलला के दरबार में एक विशेष उद्देश्य को लेकर वहां हाजिरी लगाने निकले हुए है। 6 दिन की यात्रा करते हुए वे 19 जनवरी को उदयपुर के रामगढ़ पहुंचे ।

उन्हें जब यह जानकारी मिली कि अपने वनवास काल के दौरान श्रीराम यहां ठहरे थे। वहीं कल्चुरी कालीन प्राचीन मूर्तियों के संबंध में जानकारी मिलने पर राम जानकी मंदिर पहुंचे और आगे को यात्रा के लिए रवाना हुए।


2.27 लाख 440 बार राम नाम 14 किताबों में लिखा जाप
पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्रीसुकुमारन सीके ने बताया की भगवान हनुमान की प्रेरणा से 2 लाख 27 हजार 440 बार ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का जाप उन्होंने 108 दिनों में लिखा है।

इन लिखित जाप को उन्होंने 14 किताबों का स्वरूप प्रदान किया है। अब इन सभी किताबों को लेकर ही एक यज्ञ समझकर इनकी यात्रा जारी है। वे अयोध्या पहुंच कर 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में अपने ईष्ट के चरणों में समर्पित करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत