अंबिकापुर

Video: हथकड़ी खोलकर अस्पताल से भाग निकला रेप का आरोपी बंदी, युवती से शादी करने को हो गया था राजी

Rape accused escaped from hospital: फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर किया था बलात्कार, तबीयत खराब होने के बाद सेंट्रल जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पुलिसकर्मी को चकमा देकर हो गया फरार
2 min read
Rape accused escaped
Rape accused escaped from hospital to open handcuffs

अंबिकापुर. Rape accused escaped from hospital: युवती से बलात्कार का आरोपी बंदी 1 जून की रात हथकड़ी खोलने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार हो जाने के बाद अस्पताल के जेल वार्ड में हडक़ंप मच गया। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है। दरअसल आरोपी ने जिस युवती से बलात्कार किया था, उससे शादी करने को राजी हो गया था। ऐसे में युवती के परिजन भी समझौता करने को तैयार हो गए थे। वे 31 मई को आरोपी से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी भाग निकला।


बिहार के बेगुसराय जिला निवासी गोपाल रजक 28 वर्ष ने एमसीबी जिले की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। बातचीत करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसी बीच युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार किया। इसके बाद उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया था।

युवती की रिपोर्ट पर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मनेंद्रगढ़ जेल भेज दिया था। बवासीर होने की शिकायत पर 30 मई को आरोपी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल लाया गया। उसी दिन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती किया गया था।

इसी बीच 1 जून की रात करीब 11.30 बजे उसने हथकड़ी खोल ली और ड्यूटी पर मौजूद जेल प्रहरी हरिशंकर को चकमा देकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी। फिलहाल मणिपुर थाना पुलिस द्वारा आरोपी की खोजबीन की जा रही है।


युवती से करने वाला था शादी
बताया जा रहा है कि जिस युवती से आरोपी ने बलात्कार किया था, उससे वह शादी करने को तैयार हो गया था। युवती के परिजन भी समझौता करने को तैयार थे। 31 मई को युवती व उसके परिजन आरोपी से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। इसी बीच वह 1 जून की रात हथकड़ी खोलकर फरार हो गया।

Published on:
02 Jun 2023 05:04 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video