अंबिकापुर

Video: हवस में अंधे युवक ने महिला को बेहोश कर किया बलात्कार, मौत हो गई तो ढोढ़ी में फेंक दी लाश, आक्रोशित भीड़ बोली- फांसी दो

Rape and murder: पीएम रिपोर्ट में बलात्कार व हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, परिजनों व गांव वालों ने थाने का घेराव कर की आरोपी को फांसी देने की मांग
3 min read
• •
Updated: 26 Dec 2023, 9:08 PM IST
Rape and murder
Woman Rape and murder accused arrested

सीतापुर. Rape and murder: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुर के मुड़ापारा में 21 अक्टूबर की सुबह ढोढ़ी में एक विवाहिता की लाश मिली थी। पीएम रिपोर्ट में महिला से बलात्कार व हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मृतिका के गांव के ही युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 20 अक्टूबर की रात को विवाहिता का नाक-मुंह दबाकर बेहोश किया था। वह हवस में इतना अंधा हो गया कि बेहोशी की हालत में ही उससे बलात्कार किया। जब उसकी मौत हो गई तो उसका शव ढोढ़ी में फेंक दिया था। बलात्कार व हत्या की बात सामने आते ही आक्रोशित परिजन व गांव वालों ने मंगलवार की दोपहर थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम सुर के मुड़ापारा निवासी आरोपी सुनील तिर्की पिता सुखराम तिर्की 25 वर्ष 20 अक्टूबर की रात गांव में ही 24 वर्षीय विवाहिता के बुलावे पर उसके घर पहुंचा था। यहां उसने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई तो विवाहिता नाराज हो गई।

विवाद के दौरान तैश में आकर युवक ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद युवती उठी और लोगों को बताने की बात कह चीखने-चिल्लाने लगी। युवती का यह रवैया देख युवक डर गया और उसका मुंह और नाक दबा दिया।

इससे युवती बेहोश हो गई। इसके बाद युवक उसे कंधे पर लादकर कुछ दूर ले गया और बेहोशी की हालत में उसके साथ अनाचार किया। हिलाने-डुलाने के बाद भी जब काफी देर तक विवाहिता के शरीर मे कोई हरकत नहीं हुई तो युवक को लगा कि युवती मर चुकी है।

यह देख युवक घबरा गया और उसने युवती का शव उठाकर कुछ दूर स्थित खेत में पानी से भरे ढोढ़ी में फेंक दिया। 21 अक्टूबर को उसका शव ढोढ़ी से बरामद हुआ था।


पीएम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि
विवाहिता का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरु की। इधर पीएम रिपोर्ट में विवाहिता के साथ बलात्कार की पुष्टि के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मृतिका की मोबाइल की छानबीन की।

छानबीन के दौरान यह बात सामने आई कि मृतिका का सुनील तिर्की से बातचीत होती थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक को थाने में लाकर पूछताछ की तो उसने युवती की हत्या एवं बलात्कार करने की बात बताई।


थाने का घेराव कर फांसी की मांग
विवाहिता से हैवानियत की खबर जैसे ही उसके परिजनों व गांव वालों को लगी, पूरा गांव थाने पहुंच गया। उन्होंने थाने के सामने नेशनल हाइवे-43 पर चक्काजाम कर दिया। वहीं थाने का भी घेराव किया। माहौल बिगड़ता देख प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया।

इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में उपनिरीक्षक आरसी राय, एएसआई शिवचरण साहू, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, आरक्षक पंकज देवांगन, संजय एक्का, मनोहर, धनकेश्वर यादव व नगर सैनिक विनायक लकड़ा शामिल थे।


विधायक बोले- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
वारदात की सूचना मिलते ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया तथा पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस घटना की निंदा की।

उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना के दोषी बख्शे नही जाएंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, रोशन गुप्ता, संजय गुप्ता, विन्ध्येश्वरी पैंकरा सहित अन्य मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत