अंबिकापुर

दुष्कर्म पीडि़ता 5 साल की मासूम की 5वें दिन टूट गईं सांसें, युवक ने की थी ऐसी हैवानियत कि नहीं बचा पाए डॉक्टर

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में नाजुक स्थिति में चल रहा था इलाज, सुबह डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत
less than 1 minute read
Girl child
girl child

अंबिकापुर. कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में 20 अप्रैल को घर में अकेली 5 साल की मासूम से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया था। युवक की हैवानियत से मासूम बेहोश हो गई थी। आधे घंटे इसी हालत में वह घर में ही पड़ी रही। इसी बीच अपना पाप छिपाने युवक उसे नए कपड़े पहनाकर अस्पताल में पहुंच गया।

डॉक्टरों ने जांच में पाया कि मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व मासूम के परिजन वहां पहुंच गए।

शक के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक राहुल दास पिता संजय दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने 21 अप्रैल को ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


अपोलो किया गया था रेफर
घटना की सूचना मिलते ही कोरिया कलक्टर, एसपी व विधायक बैकुंठपुर जिला अस्पताल पहुंचे थे। बालिका की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अपोलो बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां बालिका को वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था।


5वें दिन तोड़ दिया दम
दुष्कर्म पीडि़ता मासूम की हालत ऐसी हो चुकी थी कि डॉक्टरों की लाख कोशिशें भी बेकार गईं। उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। अंतत: मासूम ने 25 अप्रैल की सुबह दम तोड़ दिया। बेटी का शव जब माता-पिता की गोद में आया तो दोनों बिलख-बिलखकर रोने लगे।

Published on:
25 Apr 2019 02:23 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster Shabbir: अंबिकापुर में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर, धनबाद पुलिस को चकमा देकर फरार, डॉन फहीम की मां और मौसी को मारी थी गोली

Garlanded to Female Sarpanch: भाजपा नेता ने मंच पर महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार

Murder in Surguja: गैंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर पड़ोसी की हत्या, फिर सबसे बोला- मैंने जीतू को मार डाला, अब जेल जाऊंगा

Viral Audio Case: भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर के वसूली वाले कथित ऑडियो की एसआईटी जांच की मांग, कांग्रेस 5 को करेगी प्रदर्शन

Chhattisgarh Expensive Vegetable: अंबिकापुर में बिक रही छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, कीमत मटन-चिकन से भी ज्यादा, जानिए इसकी खासियत