अंबिकापुर

26.52 लाख का शासकीय राशन घोटाला: सोसायटी संचालक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Ration scam: जिला खाद्य अधिकारी द्वारा 1 साल पूर्व सोसायटी संचालक के खिलाफ दर्ज कराई गई थी एफआईआर, 4 राशन दुकान के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 11 लोगों के खिलाफ दर्ज है अपराध, यह पहली गिरफ्तारी
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2024, 8:54 AM IST
Ration scam
Ration shop operator arrested

अंबिकापुर. Ration scam: शासकीय राशन हेराफेरी करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने 1 साल बाद उचित मूल्य दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। दुकान संचालक द्वारा वर्ष 2023 में 26 लाख 52 हजार 279 रुपए के शासकीय राशन का बंदरबांट किया गया था। 1 साल पूर्व जिला खाद्य अधिकारी द्वारा राशन दुकान संचालक के खिलाफ गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


कांग्रेस शासन काल में शासकीय राशन हेराफेरी करने का मामला सामने आया था। मामले की जांच के बाद संचालनालय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के आदेश पर जिला खाद्य अधिकारी ने 29 अपै्रल 2023 को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसके अनुसार नमनाकला वार्ड स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक एजेंसी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष बृजेश सोनी के राशन दुकान में खाद्यान स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया था। सत्यापन में चावल 718.81 क्विंटल, शक्कर 0.36 क्विंटल व चना 2.5 क्विंटल की कमी पाई गई गई थी।

इसमें 25 क्विंटल चावल, 0.36 क्विंटल शक्कर, 2.5 क्विंटल चना कि भरपाई संचालक द्वारा कि गई थी, लेकिन शेष चावल 718.81 क्विंटल आर्थिक लागत मूल्य 26 लाख 52 हजार 279 रुपये का गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई थी।

जिला खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 409, 34, के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने एक वर्ष बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी बृजेश सोनी निवासी नमनाकला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर अश्विनी सिंह, एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, जितेश साहू व मनीष सिंह शामिल रहे।


1 करोड़ 40 लाख रुपए की राशन की हुई थी हेराफेरी
कांग्रेस शासन काल में वर्ष 2023 में सरगुजा जिले में 4 राशन दुकानों से 1 करोड़ 40 लाख रुपए के शासकीय राशन हेराफेरी का मामला सामने आया था। मामले की जांच खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रायपुर द्वारा कराई गई थी। जांच के बाद जिला खाद्य अधिकारी को दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी ने 4 राशन दुकानों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 11 के खिलाफ अपराध दर्ज कराई गई थी। इस मामले में 1 वर्ष बीतने के बाद बृजेश सोनी की यह पहली गिरफ्तारी है।

Updated on:
13 Apr 2024, 8:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज