अंबिकापुर

हटाए गए कुलसचिव विनोद एक्का, भाजपा नेता ने शिक्षामंत्री से की थी भ्रष्टाचार की शिकायत

Registrar Vinod Ekka removed: भाजपा नेता व अंबिकापुर निगम के पार्षद आलोक दुबे ने दो दिन पूर्व ही कुलसचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, डॉ. शारदा त्रिपाठी को प्रतिनियुक्ति पर दिया गया है कुलसचिव का प्रभार
2 min read
हटाए गए कुलसचिव विनोद एक्का, भाजपा नेता ने शिक्षामंत्री से की थी भ्रष्टाचार की शिकायत
Sant Gahira Guru Vishwavidyalaya Surguja

अंबिकापुर. Registrar Vinod Ekka removed: छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 4 कुलसचिवों ट्रांसफर किया है। इसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुल सचिव विनोद एक्का का भी नाम शामिल है। इन्हें आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर संलग्न कर दिया गया है। वहीं सहायक प्राध्यापक सामाज शास्त्र शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी को प्रभारी कुलसचिव प्रतिनियुक्ति पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का प्रभार दिया गया है। ट्रांसफर से 2 दिन पूर्व ही भाजपा नेता आलोक दुबे ने कुल सचिव विनोद एक्का व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से लिखित शिकायत की थी।


भाजपा नेता आलोक दुबे ने पत्र में उल्लेख किया था कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में वर्तमान समय में भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। भ्रष्टाचार में लिप्त इस विश्वविदयालय के कर्मचारी तथा अधिकारी विश्वविद्यालय से बाहर के लोगों से सांठ-गांठ करके शासनादेशों, अध्यादेशी तथा नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन कर रहे हैं।

जिससे विश्वविद्यालय का विकास बाधित हो गया है और छात्रों शिक्षकों आम नागरिको जन प्रतिनिधियों में व्यापक असंतोष और निराशा व्याप्त हो गया है।

इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद कुमार एक्का ने अपने आर्थिक लाभ के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों में अपने पसंद के कर्मचारियों को पदस्थ कर विश्वविद्यालय से बाहर के लोगों से साठ-गांठ करके अपना भष्टाचार का पूरा नेटवर्क स्थापित कर रखा है।


कई घोटाले का पत्र में जिक्र
पत्र में आलोक दुबे ने ये भी बताया है कि कुल सचिव विनोद कुमार एक्का तथा विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य इंजीनियर रामनिवास गुप्ता ने मिलकर नियम विरुद्ध तरीके से कार्यपरिषद को धोखे में रखकर विश्वविद्यालय के परिनियम व अध्यादेश का उल्लंघन करते हुए कई भ्रष्टाचार किए हैं। उनपर लाखों रुपये का घोटाला का भी आरोप है।

Published on:
16 Mar 2024 08:43 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष