अंबिकापुर

Reservation of Municipal wards: नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, महिलाओं के खाते में गईं 16 सीटें, पढ़ें पूरी खबर…

Reservation of Municipal wards: नगर निगम अंबिकापुर के अलावा नगर पंचायत लखनपुर व सीतापुर के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी की गईं पूर्ण, प्रक्रिया पूर्ण करने े दौरान कलेक्टर व निगम कमिश्नर की रही मौजूदगी

2 min read
Nagar Nigam Ambikapur

अंबिकापुर. कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान कलेक्टर विलास भोस्कर और नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप की मौजूदगी रही। नगर निगम अंबिकापुर के अलावा नगर पंचायत लखनपुर और नगर पंचायत सीतापुर के लिए वार्डों का आरक्षण (Reservation of Municipal wards) किया गया। 48 वार्डों वाले नगर निगम अंबिकापुर में 16 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गईं हैं। इसमें 1 सीट अजा वर्ग, 3 सीट अजजा वर्ग, 4 सीट ओबीसी व 8 सीटें सामान्य वर्ग की शामिल हैं।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अंबिकापुर नगर निगम की जनसंख्या 1 लाख 25 हजार 392 है। इसमें 4.39 प्रतिशत अनुसूचित जाति तथा 21.04 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण शामिल है। इस आधार पर 2 वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए तथा 10 वार्डों को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित (Reservation of Municipal wards) किया गया है।

Ambikapur Nigam office

वार्ड क्रमांक 45 भीमराव अंबेडकर वार्ड व वार्ड क्रमांक 33 में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या सबसे अधिक होने के कारण दोनों वार्डों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित (Reservation of Municipal wards) किया गया है। इसमें नियमानुसार एक तिहाई सीट महिला के लिए आरक्षित करने का प्रवधान होने के कारण लॉटरी निकाला गया। इसके तहत वार्ड क्रमांक 33 महिला के लिए आरक्षित हुआ।

वार्ड क्रमांक- 4, 10 व 47 होगी महिला सीट

इस प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए भी वार्डों में उनकी संख्या के आधार पर वार्ड क्रमांक 4, 5, 8, 9, 10, 11, 14, 46, 47, व 48 को एसटी वर्ग के लिए आरक्षित (Reservation of Municipal wards) किया गया है। इसमें भी एक तिहाई अर्थात 3 वार्डों को महिला के लिए लॉटरी पद्धति अपनाकर आरक्षित किया गया। इसके तहत वार्ड क्रमांक 4, 10 व 47 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

Reservation of Municipal wards: 12 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए

प्रक्रिया के तहत वार्ड क्रमांक 2, 12, 16, 19, 22, 24, 28, 30, 32, 37, 40 व 42 ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया। इसमें एक तिहाई महिला की सीटें लॉटरी के माध्यम से निकाली (Reservation of Municipal wards) गईं। इसके तहत वार्ड क्रमांक 16, 22, 32 व 37 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं बाकी बचे वार्डों में से वार्ड क्रमांक 13, 17, 18, 21, 25, 35, 43 व 44 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य बचे वार्ड मुक्त की श्रेणी में हैं। इन सीटों से कोई भी चुनाव मैदान में उतर सकता है।

Published on:
19 Dec 2024 08:52 pm
Also Read
View All
Amera coal mines extension: अमेरा कोल माइंस विस्तार मामला: पुलिस और ग्रामीणों में खूनी संघर्ष के बाद शुरु हुआ बातचीत का दौर, बनी ये रणनीति

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 4.6 डिग्री, जम गईं ओस की बूंदें, खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

Gang rape in CG: चाची-भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने जंगल में किया गैंगरेप, विवाहिता ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, SI लाइन अटैच

Raid in fake cigarette factory: Video: ब्रांडेड के नाम पर नकली सिगरेट बिक्री का भांडाफोड़, प्रशासन-पुलिस ने गोदाम में मारा छापा

Commits suicide: जिम से घर पहुंचे युवक ने लगाई फांसी, Video रिकॉर्ड कर बोला- ये तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार

अगली खबर