अंबिकापुर

एनएच पर ट्रैक्टर से जा भिड़े बाइक सवार 2 युवक, सिर पर पहिया चढऩे से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Road accident: शराब के नशे में धुत थे दोनों युवक, तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे बाइक, सिर में गंभीर चोट लगने से एक युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम, दूसरे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2023, 9:07 PM IST
Ambikapur-Bilaspur national highway
Young man death on the spot

लखनपुर. Road accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर रविवार की दोपहर लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कमल फ्यूल के पास तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ट्रैक्टर से जा टकराए। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया सिर पर चढ़ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार दोनों युवक नशे में धुत थे। मृत युवक की शिनाख्त नहीं होने से उसे मरच्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।


रविवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे बाइक क्रमांक सीजी 15 डीयू 6839 में दो युवक अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी और लहपटरा के बीच कमल फ्यूल के पास लखनपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 डीजी 4322 में बाइक सवार जा टकराए।

ट्रैक्टर का पहिया एक युवक के ऊपर चढऩे से उसकी मौके पर ही मौत (Death on the spot) हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा नेताओं द्वारा तत्काल लखनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। सिर में चोट लगने और पैर टूटने पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
इधर पुलिस ने मृतक के शव को मरच्यूरी में रखवाया है। मृतक और घायल की पहचान में लखनपुर पुलिस जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे और काफी तेज गति से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर में जा टकराए।

Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात