अंबिकापुर

एनएच पर ट्रक से टकरा गए बाइक सवार 2 दोस्त, एक की कुचलकर मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर पत्थलगांव के पास हुआ हादसा, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिजनों में पसरा मातम
less than 1 minute read
Road accident
Young man death in road accident

सीतापुर. Road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर बाइक सवार 2 युवक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। हादसे में ट्रक के पहिए से कुचलकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।


मैनपाट विकासखंड के तराई गांव डांगबुड़ा निवासी रविशंकर तिर्की 34 वर्ष व उसका दोस्त संतोष 32 वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएफ 2541 से शुक्रवार की दोपहर जशपुर जिले के पत्थलगांव जा रहे थे।

वे अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर स्थित पत्थलगांव से पूर्व प्रकाश हाईस्कूल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल-8711 से टकरा गए।

हादसे के बाद दोनों युवक सडक़ पर जा गिरे, इस दौरान बाइक चला रहे युवक रविशंकर तिर्की के ऊपर ट्रक का अगला पहिया चढ़ गया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


दूसरे युवक की हालत गंभीर
हादसे में संतोष संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Published on:
05 Jan 2024 09:09 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी