अंबिकापुर

कोहरे के बीच एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार 2 नाबालिग दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सुबह हुआ हादसा, कोहरे के कारण हुआ हादसा, दोनों नाबालिगों के परिजनों में पसरा मातम
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2023, 1:56 PM IST
Road accident
Dead body in Shantipara hospital

अंबिकापुर/बतौली. Road accident: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार 2 नाबालिग दोस्तों को तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का शव बरामद कर स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने दोनों का शव परिजन को सौंप दिया है। नाबालिगों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।


बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटको निवासी हेमंत पिता हरिभजन 15 वर्ष व शांतिपारा निवासी अमरीकन पिता संजीव 14 वर्ष दोनों दोस्त थे। हेमंत कक्षा 8वीं जबकि अमरीकन 7वीं कक्षा का छात्र था।

दोनों को बाइक चलाने का शौक था तथा वे बाइक सीख भी रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे दोनों हेमंत की बाइक क्रमांक सीजी 15 डीवी-9067 से ग्राम सेदम की ओर घूमने जा रहे थे।

वे सेदम से पहले ग्राम लालमाटी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सडक़ पर जा गिरे और सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बतौली थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद कर शांतिपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


कोहरे के कारण हुआ हादसा
मंगलवार की सुबह बतौली क्षेत्र में घना कोहरा था। लोगों का कहना है कि कोहरे व ट्रक की तेज रफ्तार के कारण ये हादसा हुआ। वहीं मृतक हेमंत के परिजन का कहना था कि वे अपने बेटे को कभी बाइक चलाने के लिए नहीं देते थे, लेकिन सुबह उसने बाइक मांगी तो उन्होंने चाबी दे दी।

शांतिपारा निवासी दोस्त अमरीकन ने उसे घूमने जाने की बात कहकर बाइक लेकर बुलाया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में नाबालिगों की मौत से उनके परिजनों में मतम पसर गया है।

Updated on:
26 Dec 2023, 1:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत