अंबिकापुर

सडक़ हादसा: चलती बाइक से गिरकर 2 युवकों की मौत, 2 परिवारों में पसर गया मातम

Road accident: जिले में दो अलग-अलग जगह पर हुए हादसे में 21 वर्ष व 27 वर्ष के युवक की चली गई जान, गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया था भर्ती
2 min read
• •
Updated: 2 May 2023, 4:54 PM IST
Road accident
Demo pic

अंबिकापुर. Road accident: सरगुजा जिले में अलग-अलग जगह पर हुए 2 सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की गिरकर मौत हो गई। पहली घटना रविवार की रात शहर के खरसिया चौक पर हुई। बाइक सवार एक युवक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया था। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच से लगे एक गांव में हुई। दुकान में सामान लेने जा रहा युवक अचानक बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसकी भी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


पहली घटना में दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा पाटीपारा निवासी अनिमेश केरकेट्टा पिता लाली उरांव 27 वर्ष अंबिकापुर चांदनी चौक के पास स्थित टायर रिपेयरिंग दुकान में रहकर काम करता था। 30 अप्रैल की रात करीब 10 बजे अनिमेश बाइक से कहीं जा रहा था।

रास्ते में खरसिया चौक के पास रिंग रोड पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


सामान खरीदने गए युवक के साथ हुआ हादसा
दूसरी घटना में लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा निवासी रंगलाल पंडो पिता देवबहादुर पंडो 21 वर्ष 30 अपै्रल की दोपहर 3 बजे बाइक से गांव के ही दुकान में सामान खरीदने गया था। लौटते समय पुहपुटरा नाला के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान 1 मई की सुबह उसकी मौत हो गई।

Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान