अंबिकापुर

तेज रफ्तार में बाइक मोड़ते डिवाइडर से टकराई बाइक और हो गई थी 2 भाइयों की दर्दनाक मौत

Road accident: शहर के खरसिया चौक पर सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत (Death) की सच्चाई आई सामने, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की चल रही थी चर्चा
less than 1 minute read
तेज रफ्तार में बाइक मोड़ते डिवाइडर से टकराई बाइक और हो गई थी 2 भाइयों की दर्दनाक मौत
People where road accident

अंबिकापुर. खरसिया चौक के पास शनिवार की शाम सडक़ हादसे (Road accident) में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई थी। दोनों की पहचान रिश्ते में भाई के रूप में हुई है। वे जशपुर जिले के कुनकुरी नारायणपुर के पास के क्षेत्र के रहने वाले थे और अंबिकापुर में मजदूरी करते थे।

तेज रफ्तार में बाइक मोड़ते समय डिवाइडर से दोनों टकरा गए (Bike collided from devider) थे और सिर फटने से उनकी मौत हो गई थी। जबकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की बात बताई थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पीएम (Post mortem) कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।


जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटुकेल निवासी 23 वर्षीय लियंडर एक्का अपने रिश्ते के भाई 22 वर्षीय अधिराज एक्का के साथ अंबिकापुर (Ambikapur) के महुआपारा में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की शाम को दोनों बाइक से खरसिया चौक की ओर गए थे। दोनों काफी तेज गति (High speed) में थे।

तेज रफ्तार में ही रिंग रोड पर बने डिवाइडर के पास बाइक को मोडऩा चाह रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत (Death in road accident) हो गई।


कोतवाली पुलिस ने दी थी परिजनों को सूचना
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उनकी शिनाख्त मृतकों में से एक की जेब से मिले आधार कार्ड (Adhar card) से हुई। आधार कार्ड के आधार पर कोतवाली पुलिस (Kotwali police) ने इसकी जानकारी परिजन को दी।

Published on:
08 Nov 2020 09:39 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही