अंबिकापुर

महान नदी टर्निंग पर ट्रक और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, दोनों ड्राइवर की मौत

Road accident: महान-टू खदान (Mahan-2 coal mines) से कोयला लोड कर निकला था ट्रक, जबकि टमाटर लेकर बनारस की ओर जा रही थी पिकअप, तेज रफ्तार होने के कारण दोनों के बीच हो गई जोरदार टक्कर, पिकअप के उड़े परखच्चे
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2022, 9:32 PM IST
2 driver death
Road accident

अंबिकापुर. Road accident: प्रतापपुर थाना के खडग़वां चौकी अंतर्गत महान नदी के टर्निंग पर शनिवार की रात पिकअप व ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक अंबिकापुर से टमाटर लोड कर बनारस (Banaras) जाने निकला था। जबकि ट्रक चालक महान टू से कोयला लोड कर भटगांव जा रहा था। ट्रक चालक माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं दुर्घटना में पिकअप के परखचच्चे उड़ गए और चालक का शव वाहन में ही फंस गया था। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।


सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर निवासी सूरज पनिका पिता सुखदेव पनिका 23 वर्ष महान-टू कोल माइंस से कोल परिवहन में लगे एक ट्रक का चालक था। वह शनिवार की सुबह ड्यूटी करने गया था। रात करीब ९ बजे ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीसी 2585 में महान-टू माइंस से कोयला लोड कर भटगांव जाने निकला था।

इधर ग्राम बोझा निवासी २५ वर्षीय नितेश मिश्रा पिकअप क्रमांक यूपी 64 एपी 9570 में अंबिकापुर से टमाटर लोड कर बनारस जाने निकला था। रास्ते में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खडग़वां चौकी अंतर्गत महानदी के टर्निंग के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे।

दुर्घटना में पिकअप चालक नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक सूरज पनिका गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भिजवाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।


पिकअप में घंटों फंसा रहा शव
दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में होने के कारण टर्निंग पर नियंत्रण नहीं कर पाए और आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर (Road accident) इतनी जबरदस्त थी की पिकअप के परखच्चे उड़ गए और पिकअप चालक का शव सीट व स्टेयरिंग के बीच फंस गया। शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस कारण ट्रक चालक को गंभीर चोट आई थी।


माता-पिता का इकलौता बेटा था सूरज
दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों की मौत से इनके परिवार के बीच शोक का माहौल है। वहीं ट्रक चालक सूरज पनिका माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके गांव में शोक का माहौल है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत