अंबिकापुर

हेलमेट ने बचा ली सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर की जान, एनएच की अधूरी सडक़ पर बाइक समेत उछलकर गिरा

Road accident: कटनी-गुमला नेशनल हाइवे पर घर जाने के दौरान हुआ हादसा, जगह-जगह छोड़ दी गई है अधूरी सडक़, सडक़ पर जहां-तहा छोड़ रखा गया है मलबा

less than 1 minute read
Road accident
Injured sub-inspector

अंबिकापुर. Road accident: कटनी-गुमला नेशनल हाइवे क्रमांक 43 की आधी अधूरी सडक़ आए दिन हादसे का कारण बन रही है। अधूरी सडक़ की वजह से शनिवार की रात हुए हादसे में घर लौट रहा बाइक सवार सीआरपीएफ का सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि जवान ने हेलमेट पहन रखा था, इसकी वजह से उसकी जान बच गई। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधूरी सडक़ पर सब-इंस्पेक्टर बाइक समेत हवा में उछलकर सिर के बल गिरा था।


जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी रवि पन्ना पिता ननकी राम पन्ना सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है। शनिवार की देर रात वह बाइक से घर जाने निकला था। इसी दौरान वह सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनतराई के पास कटनी-गुमला नेशनल हाइवे की अधूरी सडक़ पर छोड़े गए मलबे से टकरा गया।

इसकी वजह से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह काफी ऊंचाई तक हवा में उछलते हुए सिर के बल सडक़ पर आ गिरा। इस दौरान अगर पीछे से कोई भारी वाहन आ रहा होता तो जवान उसकी चपेट में आ जाता और उसकी जान जा सकती थी। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था, इसकी वजह से उसकी जान बच गई।


अस्पताल में कराया गया भर्ती
अधूरी सडक़ की चपेट में आने के बाद चोटिल सब-इंस्पेक्टर को एम्बुलेंस के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

इस घटना की सूचना के बाद देर रात उसके पिता हॉस्पिटल पहुंचे। गौरतलब है कि कटनी-गुमला नेशनल हाइवे अंबिकापुर से पत्थलगांव तक जगह-जगह अधूरी छोड़ दी गई है। इस वजह से आए दिन वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Published on:
17 Sept 2023 09:36 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video