अंबिकापुर

2 कारों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

- अंबिकापुर (Road accident in Ambikapur) में बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा - आमने सामने दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
less than 1 minute read
road_accident_in_ambikapur_1.jpg

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Road accident in Ambikapur) जिले में बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां आमने सामने दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके मौत हो गई। जबकि 2 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर रात मनेंद्रगढ़ मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर चोट आई है।

सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी 3 व्यक्ति कार से बुधवार को एक शादी समारोह में अंबिकापुर आए हुए थे। रात करीब 11:00 बजे तीनों सिलफिली वापस लौट रहे थे। तभी एमजी रोड पर बिश्रामपुर की ओर से आ रही कार की भिड़ंत सिलफिली की ओर जा रही तीनों व्यक्ति की कार से हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि घटना में सिलफिली निवासी प्रदीप कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। वही 2 लोगों को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गांधीनगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
10 Dec 2020 08:04 pm
Published on:
10 Dec 2020 08:04 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को मिला 12 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख जुर्माना भी

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे महिला सरपंच बोली- पेट में मरोड़ हो रहा है, मालिश करतेे दिखा सांप के डसने का निशान, कमरे में था करैत, हुई मौत

Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार