अंबिकापुर

Road accident: मजदूरों से भरे पिकअप का अचानक निकल गया पहिया, रफ्तार थी तेज, पलटने से 1 की मौत, 2 गंभीर

Road accident: पिकअप में सवार होकर आधा दर्जन मजदूर जा रहे थे काम करने, रास्ते में हो गया हादसा, घायल 3 मजदूरों को ले जाया गया अस्पताल, एक को डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
less than 1 minute read
Road accident: मजदूरों से भरे पिकअप का अचानक निकल गया पहिया, रफ्तार थी तेज, पलटने से 1 की मौत, 2 गंभीर
Demo pic

अंबिकापुर. सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल जायसवाल ढाबा के पास शुक्रवार की सुबह मजदूरों से भरे पिकअप का पहिया अचानक खुलकर निकल गया। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप पलट (Road accident) गई। हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अन्य मजदूरों व राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सीतापुर अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

अंबिकापुर से शुक्रवार को पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीवाई 6094 में सवार होकर आधा दर्जन मजदूर सीतापुर में मजदूरी करने जा रहे थे। पिकअप में सेंट्रिंग प्लेट भी लोड था। पिकअप (Road accident) फिरोज खान चला रहा था।

पिकअप की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से सुबह करीब 8 बजे सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल जायसवाल ढाबा के पास एक पहिया खुलकर बाहर निकल (Road accident) गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में तयूब, असफाक और अयूब को गंभीर चोटें आई थीं।

Road accident: डॉक्टरों ने 1 को घोषित किया मृत

तीनों (Road accident) को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने तयूब को मृत घोषित कर दिया। वहीं असफाक और अयूब की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।

Updated on:
08 Feb 2025 08:05 pm
Published on:
08 Feb 2025 08:05 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश