अंबिकापुर

साले के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे आरक्षक की सडक़ हादसे में मौत, पत्नी घायल

Road accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई बाइक, पत्नी का चल रहा है इलाज, दो परिवारों में पसरा मातम
2 min read
road accident
road accident

अंबिकापुर. Road accident: पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक अपने साले के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को ससुराल गया था। अंतिम संस्कार करने के बाद वह शाम को बाइक से पत्नी के साथ शहर लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई, हादसे में वह व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने आरक्षक को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज जारी है।


पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक नंदलाल टोप्पो पिता सुखदेव टोप्पो 39 वर्ष के साले का बुधवार को निधन हो गया था। सूचना मिलते ही वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बतौली गया था। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को वह बाइक से पत्नी के साथ अंबिकापुर लौट रहा था।

वह अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली से लगे ग्राम बोदा के पास पहुंचा ही था कि अंधेरे की वजह से सडक़ पर खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं दिखा और वह उससे जा टकराया। हादसे में आरक्षक व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षक व उसकी पत्नी को एंबुलेस की मदद से अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने आरक्षक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी का इलाज जारी है।


2 परिवारों में पसरा मातम
आरक्षक की पत्नी के भाई के निधन से जहां ससुराल का परिवार शोक संतप्त था, वहीं सडक़ हादसे में आरक्षक की भी मौत हो गई। ऐसे में दो परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस ने पीएम पश्चात आरक्षक का शव उसके परिजन को सौंप दिया है।

Published on:
18 Jan 2024 08:07 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video