अंबिकापुर

देर रात मैनपाट में पुलिया से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Road accident: घर लौटने के दौरान दोनों हुए हादसे (Accident) का शिकार, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल (Hospital) में तोड़ा दम
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 11:56 AM IST
accident.jpg

अंबिकापुर. बाइक सवार 2 युवक गुरुवार की देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान मैनपाट में उनकी बाइक पुलिया से जा टकराई। हादसे (Road accident) में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Painful death) हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। गौरतलब है कि जनवरी माह में सरगुजा संभाग में 2 दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।


दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ेदमाली निवासी युवक पिंकू व रोहित किसी काम से जशपुर जिले के बगीचा गए थे। वहां से बाइक क्रमांक सीजी 15 सीजे-9809 में सवार होकर गुरुवार की रात 10.45 बजे घर लौट रहे थे।

वे मैनपाट-अंबिकापुर मार्ग (Mainpat-Ambikapur road) पर स्थित रोपाखार पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना 108 को दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को कमलेश्वरपुर अस्पताल भिजवाया।


इलाज के दौरान तोड़ा दम
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल (Hospital) में चल रहा था, इसी बीच उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही दोनेां युवकों के परिजनों को लगी, वे अस्पताल पहुंच गए। युवकों का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
29 Jan 2021, 11:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात