अंबिकापुर

Road accident: नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

Road accident: अंबिकापुर-नेशनल हाइवे पर घर लौटने के दौरान 2 युवक हुए सडक़ हादसे का शिकार, पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध

less than 1 minute read
Road accident: नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरा गंभीर
Demo pic

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर (Road accident) से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगीटाना निवासी संदीप टोप्पो पिता लालेश्वर टोप्पो उम्र १९ वर्ष मंगलवार की शाम अपने साथी कुलदीप लकड़ा के साथ बाइक (Road accident) से ग्राम परसोढ़ी गया था।

यहां से लौटते समय रास्ते में ग्राम बरढोढ़ी के पास अज्ञात टैक्टर ने टक्कर मार (Road accident) दी थी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

Road accident: अस्पताल में तोड़ा दम

डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का इलाज शुरु किया गया। इसी बीच गंभीर रूप से घायल संदीप की मौत हो गई। जबकि कुलदीप का इलाज जारी है। युवक की मौत (Road accident) से परिजनों में मातम पसर गया है। बुधवार को पीएम पश्चात युवक का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया।

Published on:
12 Mar 2025 08:51 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल