अंबिकापुर

युवती ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मचाया हंगामा, महिला स्टाफ को पत्थर से मारा- देखें Video

Ruckus by girl in hospital: सिर में चोट लगने के बाद संजीवनी 108 की मदद से लाया गया था मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बार-बार संजीवनी वाहन के नीचे लेट जा रही थी युवती
2 min read
Ladki ka hangama
Young girl ruckus in Medical college hospital

अंबिकापुर. Ruckus by girl in hospital: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार की दोपहर एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उसने अस्पताल की महिला स्टाफ को पत्थर भी मारा। बार-बार वह संजीवनी 108 वाहन के नीचे लेट जा रही थी। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद में अस्पताल सहायता केंद्र में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी द्वारा युवती को पकड़ा गया। युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।


दरअसल संजीवनी 108 को सूचना मिली थी कि एक युवती के सिर में चोट लगी है। सूचना मिलते ही संजीवनी के कर्मचारी शहर में ही एक स्थान से युवती को लेकर करीब सवा 1 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।

यहां पहुंचते ही युवती ने हंगामा मचाना शुरु कर दिया। युवती को वार्ड में भर्ती कराया गया तो वह बार-बार निकलकर संजीवनी 108 वाहन के नीचे लेट जा रही थी। उसे बार-बार निकाला जा रहा था।

काफी देर तक वह अस्पताल परिसर में हंगामा मचाती रही। इस दौरान वाहन के भीतर से बाहर निकलकर उसने अस्पताल की महिला स्टाफ पर पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस द्वारा युवती को पकडक़र अस्पताल में भर्ती किया गया।


पूर्व में भी कर चुकी है ऐसा
बताया जा रहा है कि युवती शहर के जोड़ा पीपल के आस-पास रहती है। उसकी उम्र 25-30 वर्ष के बीच है। वह शहर में अक्सर इधर-उधर घूमती देखी गई है।

पूर्व में भी सिर में चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान भी उसने हंगामा मचाया था। यह भी बताया जा रहा है कि युवती की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है।

Published on:
10 Jun 2023 09:01 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर