अंबिकापुर

Sandeep murder case: संदीप लकड़ा हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Sandeep murder case: मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय अभी भी फरार', पुलिस सरगर्मी से कर रही है उसकी तलाश
3 min read
• •
Updated: 30 Sep 2024, 8:38 PM IST
Sandeep murder case
7th accused arrested

अंबिकापुर. Sandeep murder case: सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय अभी भी फरार है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। हम आपको बता दें कि हत्याकांड (Sandeep murder case) को लेकर मृतक के परिजन व सर्व आदिवासी समाज में भारी आक्रोश था। यही वजह है कि संदीप का शव मिलने के 21 दिन बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Sandeep dead body funeral

छड़-सीमेंट चोरी करने का आरोप लगाकर जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने अपने कर्मचारियों व साथियों के साथ मिलकर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की 7 जून को बेदम पिटाई कर मौत के घाट (Sandeep murder case) उतार दिया था।

हत्या (Sandeep murder case) करने के बाद उसके शव को सभी ने ग्राम लुरेना बड़वापाट कमलेश्वरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे गड्ढे में दफन कर दिया था। उसके ऊपर कांक्रीट करा दिया था। परिजन की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने 6 सितंबर को उसकी लाश बरामद की थी।

Sandeep dead body found under the water tank

पुलिस ने हत्याकांड में शामिल प्रत्यूश पांडेय, गुड्डू कुमार, तुलेश्वर तिवारी, शैल शक्ति साहू, गौरी तिवारी व दीपांशु महाराज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। अब पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी जहांगीर अंसारी (25) को गिरफ्तार किया है।

7th accused arrested

वह झारखंड के गिरीडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमई धौरिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल (Sandeep murder case) दाखिल कर दिया है।

Sandeep murder case: जहांगीर का यह था गुनाह

गिरफ्तार आरोपी जहांगीर गोदाम की रखवाली करता था। उसने पुलिस को बताया कि घटना दिवस 7 जून को मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व अन्य लोगों ने मृतक संदीप लकड़ा (Chhattisgarh murder case) को गोदाम में उल्टा बांधकर पिटाई की थी।

फिर हाथ-पैर बांधकर गोदाम में ही छोड़ दिया था। मामले की जानकारी होने के बावजूद उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला छिपाने तथा इसमें सहयोग करने का अपराध दर्ज किया है।

मुख्य आरोपी अभी भी फरार

संदीप हत्याकांड (Sandeep Lakra murder) का मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय व अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

Main accused Abhishek Pandey

आईजी अंकित गर्ग ने मुख्य आरोपी का पता बताने वाले व्यक्ति को 30 हजार व एसपी ने 10 हजार रुपए की इनाम की घोषणा की है। जबकि सर्व आदिवासी समाज ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा है। अभी तक वह किसी के हाथ नहीं लगा है।

Updated on:
30 Sep 2024, 8:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान