अंबिकापुर. Tied and beaten video viral: शहर के शिवधारी कॉलोनी में चोरी का आरोप लगा एक युवक को ट्रक में बांधकर मारपीट की गई। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद युवक उसके साथ मारपीट करते रहे। फिर किसी तरह डायल 112 के आरक्षक ने युवक को छुड़ाया। जब गांधीनगर थाने लाकर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास कुछ नहीं मिला। घटना 3 दिन पूर्व की बताई जा रही है।