अंबिकापुर

Sandeep murder case: सर्व आदिवासी समाज ने शुरु की हड़ताल, इधर समर्थकों के साथ थाने पहुंचे विधायक, एएसपी से पूछा ये सवाल

Sandeep murder case: संदीप हत्याकांड मामले को लेकर सीतापुर विधायक ने नगर के सांस्कृतिक भवन में की सभा, फिर रैली की शक्ल में पहुंचे सीतापुर थाना
2 min read
Sandeep murder case
Sitapur MLA with BJP workers

सीतापुर. Sandeep murder case: संदीप लकड़ा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन (Sandeep murder case) शुरू कर दिया है। वहीं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी इस मामले को लेकर नगर के सांस्कृतिक भवन में सभा करने के बाद भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सीधे सीतापुर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने एडिशनल एसपी से सवाल-जवाब किए।

Sitapur MLA with ASP

विधायक ने एडिशनल एसपी से इस पूरे मामले में अब तक के अपडेट व पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी लेकर मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। चर्चा के दौरान विधायक ने एएसपी कहा कि एक हफ्ता गुजर जाने के बाद भी इस केस का मुख्य आरोपी (Sandeep murder case) पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

Sandeep Lakra

इस प्रकरण (Sandeep murder case) को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आप लोग क्या प्रयास कर रहे हैं, इसकी जानकारी दीजिए। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिसकी भी संलिप्तता पाई जाती है, उस पर सख्त कार्रवाई हो।

सप्ताहभर से मरच्यूरी में पड़ा है संदीप का शव

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि एक हफ्ते से मृतक (Sandeep murder case) का शव मरच्यूरी में पड़ा है, उसके अंतिम संस्कार हेतु जल्द पहल करनी होगी, इसलिए मुख्य आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।

Sitapur MLA with BJP workers

Sandeep murder case: अपराध में शामिल हर व्यक्ति को मिलेगी सजा

इस संबंध में विधायक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस अपराध में शामिल हर एक व्यक्ति को सजा मिलेगी। एएसपी ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता से हो रही है। मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
12 Sept 2024 09:08 pm
Published on:
12 Sept 2024 09:08 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास