अंबिकापुर

Sandeep murder case: सर्व आदिवासी समाज ने अंबिकापुर से सीतापुर तक निकाली न्याय यात्रा

Sandeep murder case: मृतक की पत्नी ने 2 दिन पूर्व ही राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 2 अक्टूबर को आत्मदाह करने की मांगी थी अनुमति, 18 दिन से मृत संदीप का मरच्यूरी में पड़ा है शव
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 7:57 PM IST
Sandeep murder case
Sarva Adivasi Samaj took Nyay yatra

अंबिकापुर. Sandeep murder case: सीतापुर के ग्राम बेलजोरा निवासी संदीप का शव पिछले 18 दिनों से मरच्यूरी में पड़ा हुआ है। संदीप के मुख्य हत्यारे की गिरफ्तारी जब तक नहीं हो जाती, तब तक परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का प्रण लिया है। मुख्य आरोपी (Sandeep murder case) की गिरफ्तारी व मृतक की पत्नी को उचित मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर परिजन सर्व आदिवासी समाज के साथ सीतापुर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठें हैं। इसी बीच बुधवार को सर्व आदिवासी समाज ने अंबिकापुर कला केन्द्र मैदान से सीतापुर तक न्याय यात्रा निकाली।

Sandeep wife took out rally

कलाकेन्द्र मैदान में न्याय यात्रा के दौरान सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती है। घटना होने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को अब तक नहीं गिरफ्तार कर पा रही है। समाज के लोगों ने कहा कि अगर 2 अक्टूबर तक न्याय नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

Main accused Abhishek Pandey

वहीं समाज के लोगों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर व एसपी को हटाने की मांग की है। वहीं 2 दिन पूर्व मृतक की पत्नी ने लचर कानून व्यवस्था व न्याय न मिलने का आरोप लगाकर अपने 2 मासूम बेटों के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है।

Sandeep murder case: ये थी घटना

राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा की सीतापुर के ग्राम बेलजोरा निवासी ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने अपने 5 कर्मचारियों के साथ मिलकर छड़ व सीमेंट चोरी का आरोप लगाकर 7 जून को हत्या (Sandeep murder case) कर दी थी। इसके बाद 8 जून को उसका शव मैनपाट के लुरैना बड़वापाट स्थित पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे दफन कर दिया था।

Sandeep Lakra

मृतक के परिजनों व सर्व आदिवासी समाज द्वारा पुलिस पर दबाव बनाए जाने के बाद 6 सितंबर को संदीप की लाश मिली थी। पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय अभी भी फरार है।

Updated on:
25 Sep 2024, 7:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत