अंबिकापुर

स्कूटी सवार युवक ने रात में घर जा रही वृद्धा के गले से लूट ली सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

0 दुकान से निकलकर वॉकर के सहारे धीरे-धीरे घर की ओ जा रही थी वृद्धा, रास्ते में स्कूटी सवार युवक वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार
2 min read
• •
Updated: 9 May 2024, 5:53 PM IST
Chain snetchers captured in CCTV

अंबिकापुर. शहर के नवापारा निवासी बुजुर्ग महिला के गले से बुधवार की रात स्कूटी सवार युवक सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। घटना के दौरान वृद्धा दुकान से वॉकर के सहारे अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान नकाबपोश स्कूटी सवार वहां आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वृद्धा के परिजनों ने गांधीनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।


शहर के नवापारा महाकालेश्वर मंदिर के पास निवासी सुमित्रा सोनी 80 वर्ष चलने-फिरने में असमर्थ होने की वजह से वॉकर के सहारे चलती है। बुधवार को वह घर से कुछ दूर स्थित अपने दुकान में परिजनों के साथ बैठी थी।

रात करीब 9 बजे वह दुकान से घर जाने निकली। वह वॉकर के सहारे धीरे-धीरे जा ही रही थी कि सामने से चेहरे पर नकाब बांधे स्कूटी सवार एक युवक आया और उसके सामने रूक गया।

इसके बाद उसने स्कूटी को महिला के पास सटाया और उसके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। युवक द्वारा चेन खींचे जाने के दौरान वृद्धा जमीन पर गिर गई। इसी बीच युवक वहां से फरार हो गया।

आवाज सुनकर पहुंचे परिजन

लूट के दौरान नीचे गिरी वृद्धा ने शोर मचाया तो परिजन घर के बाहर निकले। इसके बाद उसने लूट की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो स्कूटी सवार नकाबपोश नजर आया।

घटना की रिपोर्ट वृद्धा के नाती प्रशांत सोनी ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। लूटी गई सोने की चेन की कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Updated on:
9 May 2024, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी