अंबिकापुर

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एनएच पर पलट गई बारातियों से भरी स्कॉर्पियो, 2 युवकों की मौत

Scorpio accident: शादी समारोह से लौटने के दौरान अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर हुआ हादसा, मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौके पर ही जबकि दूसरे की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई मौत
2 min read
• •
Updated: 6 May 2023, 9:45 PM IST
Road accident
Scorpio accident

अंबिकापुर. Scorpio accident: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो सडक़ पर पलट गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई। हादसे में युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।


लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा से ग्राम पतराटोली सलका बारात गई थी। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 डीयू- 3589 में सवार होकर ग्राम जजगा के करीब आधा दर्जन बाराती लौट रहे थे। इसी बीच अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम रजपुरी के पास सडक़ पर अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। हादसे में ग्राम जजगा निवासी विकास सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4 से 5 बाराती घायल हो गए।


दूसरे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्राम जजगा निवासी 25 वर्षीय कमलभान सिंह को गंभीर हालत में रात में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई।

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दोनों युवकों का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत