अंबिकापुर

Scorpio accident: स्कूटी सवार पति-पत्नी ने भी तोड़ा दम, 3 पहुंची मृतकों की संख्या, भीड़ ने वाहन में लगा दी थी आग

Scorpio accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी में बरपाया था कहर, स्कूटी, बाइक व ठेले को मारी थी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो को कर दिया था आग के हवाले
3 min read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 2:34 PM IST
Scorpio accident
Set fire in scorpio

अंबिकापुर। शहर से लगे दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी व बाइक सवार समेत पैदल चल रहे 7 लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे (Scorpio accident) में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि स्कूटी सवार बुजुर्ग पति-पत्नी समेत समेत 6 लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान पति-पत्नी की भी मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान गुस्से में लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया था।

बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 ईई- 7300 का चालक दरिमा, करजी की ओर से काफी तेज रफ्तार में अंबिकापुर की ओर आ रहा था। उसने ग्राम कंठी के पास अंबिकापुर शहर से लौट रहे स्कूटी सवार ग्राम कंठी निवासी 71 वर्षीय विजय वर्मा व उनकी 65 वर्षीय पत्नी मीरा वर्मा को टक्कर मार दी।

Accidental bike

इसी बीच उसने मेडिकल दुकान जा रहे ग्राम करजी निवासी बाइक सवार युवक रमेश प्रजापति पिता स्व. भरत प्रजापति 35 वर्ष के अलावा पैदल चल रहे 4 अन्य लोगों को भी चपेट में ले लिया था।

स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि उसने बाइक सवार को घसीटते हुए बाइक समेत सडक़ किनारे घर से टकरा दिया। इससे बाइक सवार रमेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घायलों को तत्काल पहुंचाया गया अस्प्ताल

सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और और स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी सवार घायल पति-पत्नी समेत 6 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बुजुर्ग दंपती की हालत नाजुक बताई जा रही थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

Accidental scorpio

भीड़ ने स्कॉर्पियो को कर दिया था आग के हवाले

हादसे के बाद ग्राम कंठी समेत वहां से गुजर रहे काफी संख्या में लोग जुट गए। सडक़ पर जाम की स्थिति बन गई थी। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने घर के पास से स्कॉर्पियो को सडक़ की ओर धक्का देकर लाया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो पूरी तरह जल कर खाक हो गई।

Set fire in scorpio

Scorpio accident: सूचना मिलते ही पहुंची दरिमा पुलिस

दरिमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवागमन शुुरु कराया। इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 4 घायलों का इलाज जारी है। वहीं मृतकों का पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक (Scorpio accident) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
14 Nov 2024, 2:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत